न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Instagram की 'गालीबाज' लड़कियां अब जेल की हवा खा रही हैं, महक-परी की अश्लील हरकतों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

संभल की दो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स महक और परी को अश्लील और अभद्र कंटेंट फैलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर गाली-गलौज वाले वीडियो के कारण उन्हें जेल भेजा गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 6:47:56

 Instagram की 'गालीबाज' लड़कियां अब जेल की हवा खा रही हैं, महक-परी की अश्लील हरकतों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सोशल मीडिया की दुनिया में सनसनी फैलाने वाली दो लड़कियों — महक और परी — की दुनिया अब अचानक पलट गई है। सोशल मीडिया पर खुलेआम गालियां और अश्लीलता फैलाकर लाइमलाइट में रहने वाली ये दोनों 'इंस्टा स्टार्स' अब जेल की सलाखों के पीछे हैं। इन दोनों के साथ उनके दो और साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। असमोली थाना क्षेत्र की पुलिस को लंबे समय से इन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों और संभल के नागरिकों को इन वीडियो से बेहद आपत्ति थी। आखिरकार पुलिस ने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

SP ने बताया कैसे चल रहा था इंस्टा पर गंदा खेल

पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई ने जानकारी दी कि 'महक परी 143' नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से ये लोग सार्वजनिक रूप से अश्लील भाषा, गालियां और बेहूदा वीडियो अपलोड कर रहे थे। इन हरकतों से न सिर्फ समाज में नैतिक पतन को बढ़ावा मिल रहा था, बल्कि संभल जैसे संवेदनशील जिले की छवि भी धूमिल हो रही थी।

आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज

इन सभी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294B समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। महक और परी पर आरोप है कि इन्होंने ‘डर्टी पिक्चर’ जैसे अश्लील और गाली-गलौज से भरे वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए, जिससे युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा था।

सस्ती पॉपुलैरिटी की चाह में सब कुछ गंवा दिया

ये सभी आरोपी अश्लीलता फैलाकर सोशल मीडिया पर शॉर्टकट फेम हासिल करने की होड़ में लगे थे। पुलिस का कहना है कि ये सिर्फ लाइक्स और फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के चक्कर में समाज में गंदगी फैला रहे थे। फिलहाल चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। साथ ही, पुलिस इनके इंस्टाग्राम अकाउंट और बाकी डिजिटल गतिविधियों की भी गहन जांच कर रही है। एसपी ने सख्त लहजे में कहा, “जो भी समाज में अश्लीलता फैलाएगा, उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की भीड़, मगर कंटेंट बेहूदगी से भरा

महक और परी के इंस्टाग्राम पर हैरान करने वाली बात ये है कि उनके 4 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और अब तक 546 से ज्यादा वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं। लेकिन इनमें अधिकतर वीडियो अश्लील भाषा और गालियों से भरपूर हैं, जो सीधे तौर पर युवाओं को गलत दिशा में ले जाने का काम कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप