न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माघ मेले में विवाद: अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की फोन पर बात

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को संगम स्नान से रोकने को लेकर विवाद, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोन पर हालचाल जाना। मामले का वीडियो वायरल, पुलिस पर आरोप और राजनीतिक हलचल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 20 Jan 2026 9:23:28

माघ मेले में विवाद: अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की फोन पर बात

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को संगम स्नान के लिए जाने से रोकने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। स्वामी ने इस रोक के विरोध में धरना दे दिया, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई। इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य से फोन पर संपर्क किया और उनका हालचाल जाना।

बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

दोनों की बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कहते दिख रहे हैं, “हम तो अपनी लड़ाई चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह लड़ रहे हैं। जन्म से ही हिंदू बच्चे का गंगा में स्नान करना जन्मसिद्ध अधिकार होता है, लेकिन इन्हें हमें संगम स्नान से वंचित कर दिया है। इसने एक बड़ा संवैधानिक सवाल खड़ा कर दिया है।”

अखिलेश यादव ने फोन पर क्या कहा?

abp news की खबर के अनुसार अखिलेश यादव ने सबसे पहले स्वामी का हाल पूछा और कहा कि आपके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया वह बिल्कुल अनुचित था। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए खतरनाक हैं।

अखिलेश ने बातचीत में यह भी कहा कि “आप जानते हैं, वाराणसी में इन लोगों ने मंदिर तोड़ दिया और दावा कर रहे हैं कि कुछ नहीं तोड़ा।’’ इस पर स्वामी ने जवाब दिया कि “सभी मंदिर तोड़ दिए गए हैं, अभी तक 150 मंदिर क्षतिग्रस्त हुए हैं और अभी भी तोड़ने का सिलसिला जारी है।”

अखिलेश ने शंकराचार्य को आश्वासन दिया, “हम आपके साथ हैं और आपसे मिलने जल्द ही आएंगे।”

पूरा मामला क्या है?

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रविवार, 18 जनवरी को दावा किया कि मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज माघ मेले में राज्य प्रशासन ने उन्हें संगम घाट की ओर जाने से रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें रास्ते में रोककर पवित्र स्नान से वंचित कर दिया।

स्वामी ने बताया कि उनके अनुयायियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। उनकी पालकी को बीच रास्ते में रोक दिया गया और कथित रूप से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनके शिष्यों को धक्का दिया। शंकराचार्य के अनुसार, उन्हें और उनके अनुयायियों को बिना स्नान किए अपने अखाड़े लौटना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल