Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ में सब्जियों के दामों ने बिगाड़ा किचन बजट, प्याज-भिंडी से लेकर लौकी तक महंगी; टमाटर ने दी राहत

लखनऊ में बारिश और कम आवक से प्याज, भिंडी, लौकी, आलू समेत कई सब्जियां महंगी हो गई हैं। जानें अलग-अलग बाजारों में सब्जियों के ताजा भाव।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 20 Aug 2026 11:35:40

लखनऊ में सब्जियों के दामों ने बिगाड़ा किचन बजट, प्याज-भिंडी से लेकर लौकी तक महंगी; टमाटर ने दी राहत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार बारिश का असर अब आम लोगों की रसोई पर भी दिखाई देने लगा है। मंडियों में सब्जियों की आवक कम होने और फसलों को नुकसान पहुंचने के कारण कई हरी सब्जियों और प्याज के दाम बढ़ गए हैं। पिछले तीन दिनों में कुछ सब्जियों की कीमतों में 5 से 15 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आलमबाग, फतेहगंज और निशातगंज जैसे प्रमुख फुटकर बाजारों में प्याज 55 से 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

सब्जियों के बढ़ते भाव ने खासतौर पर मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट प्रभावित किया है। जानकारी के मुताबिक, जिन परिवारों का मासिक सब्जी खर्च पहले करीब 3,000 से 3,500 रुपये रहता था, वह अब बढ़कर लगभग 5,000 से 5,500 रुपये तक पहुंच गया है।

महाराष्ट्र की बारिश से प्याज की सप्लाई प्रभावित

सब्जियों की कीमतों में तेजी के पीछे मंडियों में कम होती आवक को प्रमुख वजह बताया जा रहा है। भारतीय किसान एवं आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन, दुबग्गा मंडी के अध्यक्ष नजमुद्दीन राईनी के मुताबिक, महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा है।

इसका असर लखनऊ की दुबग्गा मंडी में प्याज की आवक पर भी पड़ा है। जहां पहले रोजाना करीब 15 से 20 ट्रक प्याज पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर लगभग 10 से 12 ट्रक रह गई है। आपूर्ति में कमी के साथ थोक कीमत भी बढ़ी है। प्याज का थोक भाव पहले 27 से 32 रुपये प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 37 से 42 रुपये प्रति किलो हो गया है।

प्याज के साथ इन सब्जियों के दाम भी बढ़े

प्याज के अलावा कई रोजमर्रा की सब्जियों की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। आलू अब 15 से 20 रुपये किलो के आसपास बिक रहा है, जबकि पहले इसका भाव 10 से 15 रुपये था। लौकी और तोरई की कीमत 25-30 रुपये से बढ़कर 30-35 रुपये प्रति किलो हो गई है।

भिंडी के भाव में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले यह 30 से 35 रुपये किलो बिक रही थी, जबकि अब इसकी कीमत करीब 40 रुपये किलो तक पहुंच गई है। फुटकर बाजारों में सब्जियों के दाम स्थान के हिसाब से अलग-अलग बने हुए हैं।
तीन प्रमुख बाजारों में सब्जियों के भाव

सब्जी - आलमबाग - फतेहगंज - निशातगंज
प्याज - 55–60 रुपये - 55 रुपये -55 रुपये
आलू - 20–24 रुपये - 15–20 रुपये - 18–20 रुपये
भिंडी - 35–40 रुपये - 40 रुपये - 40 रुपये
लौकी - 35–40 रुपये - 25–30 रुपये - 40 रुपये
तोरई - 35–40 रुपये - 25–30 रुपये - 40 रुपये
शिमला मिर्च - 100–120 रुपये - 100 रुपये - 100–110 रुपये
टमाटर - 40 रुपये - 40 रुपये - 40 रुपये
धनिया - 120 रुपये - 100–120 रुपये - 100 रुपये
घुइयां - 60 रुपये - 50 रुपये - 50–60 रुपये

टमाटर के भाव घटे, मिली थोड़ी राहत

जहां एक ओर कई सब्जियों की कीमतें बढ़ी हैं, वहीं टमाटर के मामले में उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है। सब्जी कारोबारी सचिन सोनकर के अनुसार, आपूर्ति में सुधार होने के कारण टमाटर की कीमत करीब 10 रुपये प्रति किलो कम हुई है।

पहले टमाटर लगभग 50 रुपये किलो बिक रहा था, जो अब घटकर करीब 40 रुपये किलो हो गया है। तीनों बाजारों में टमाटर का भाव करीब 40 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

बाजार की दूरी से भी बदल रहे सब्जियों के भाव

फुटकर बाजारों में एक ही सब्जी की कीमत अलग-अलग होने की एक वजह मंडी से दूरी और ढुलाई का खर्च भी है। उदाहरण के तौर पर शिमला मिर्च आलमबाग में 100 से 120 रुपये किलो, फतेहगंज में करीब 100 रुपये और निशातगंज में 100 से 110 रुपये किलो बिक रही है।

इसी तरह आलू की कीमत भी बाजार के अनुसार अलग है। आलमबाग में यह 20 से 24 रुपये, फतेहगंज में 15 से 20 रुपये और निशातगंज में 18 से 20 रुपये किलो मिल रहा है। प्याज के दाम ज्यादातर बाजारों में 55 रुपये या उससे ऊपर बने हुए हैं, जबकि आलमबाग में इसकी कीमत 60 रुपये किलो तक पहुंच रही है।

फिलहाल बारिश के कारण प्रभावित आपूर्ति और कम आवक का असर सब्जियों के खुदरा भाव पर बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में कीमतों में क्या बदलाव होता है, यह मंडियों में आवक और मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका