न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ: दहेज में AC और कार न मिलने से नाराज पति ने कर दिया कांड, बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागी पत्नी

लखनऊ के काकोरी इलाके में दहेज में एसी और कार न देने पर एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। मामला दर्ज, जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 10:46:12

लखनऊ: दहेज में AC और कार न मिलने से नाराज पति ने कर दिया कांड, बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागी पत्नी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके पति ने सिर्फ इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि वह दहेज में AC और कार नहीं ला पाई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल वाले उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो उसे जिंदा जलाने की कोशिश भी की।

यह मामला लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला की शादी दो साल पहले हरदोई के संडीला निवासी वसी अहमद से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही वसी अहमद और उसके परिजनों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आए दिन उसे पीटा जाता और दहेज में AC और कार लाने के लिए मजबूर किया जाता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके 6 महीने के बच्चे के साथ भी उसके ससुराल वालों ने अमानवीय व्यवहार किया।

जिंदा जलाने की कोशिश, थाने पहुंची महिला

महिला के अनुसार, 27 मई को उसके पति ने उसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि उस पर आग लगाकर उसे जान से मारने की भी कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के साथ ससुराल पहुंची। वहां पति ने माफी मांगकर दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया, जिस पर एक अस्थायी समझौता हो गया।

अगले ही दिन फिर प्रताड़ना, तीन तलाक देकर निकाला घर से

हालांकि, यह समझौता ज्यादा देर तक नहीं चला। अगले ही दिन यानी 28 मई को वसी अहमद ने महिला के साथ फिर से मारपीट की। महिला ने अपने परिवार को बुला लिया, लेकिन वसी ने सबके सामने उसे गालियां दीं और फिर तीन बार ‘तलाक’ बोलकर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला को घर से निकाल दिया गया।

अब पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सबूतों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम