न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फरीदाबाद में सनसनी: लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा को दिनदहाड़े मारी दो गोलियां, आरोपी फरार — CCTV में कैद वारदात

फरीदाबाद के श्याम कॉलोनी में लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा पर बाइक सवार युवक ने दो गोलियां दाग दीं। छात्रा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है, जबकि आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले एक महीने से छात्रा का पीछा कर रहा था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Nov 2025 12:41:52

फरीदाबाद में सनसनी: लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा को दिनदहाड़े मारी दो गोलियां, आरोपी फरार — CCTV में कैद वारदात

फरीदाबाद के श्याम कॉलोनी इलाके में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बाइक सवार युवक ने सड़क पर जा रही छात्रा पर दो गोलियां दाग दीं। गोली छात्रा के कंधे में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके पर पिस्तौल छोड़कर फरार हो गया।

घायल छात्रा को तुरंत सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और जान को कोई खतरा नहीं है।

आरोपी की पहचान और पुलिस की कार्रवाई

जांच में सामने आया है कि हमला करने वाला युवक सोहना थाना क्षेत्र के सरमथला गांव का रहने वाला जितेंद्र मंगला (20 वर्ष) है। पुलिस ने बताया कि वह पिछले एक महीने से छात्रा का पीछा कर रहा था और लगातार उसे परेशान कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गईं। थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जेईई की तैयारी कर रही थी छात्रा

पीड़ित छात्रा भगत सिंह कॉलोनी की रहने वाली बताई जा रही है। वह ओपन शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा में विज्ञान विषय से पढ़ाई कर रही है और साथ ही जेईई (JEE) की तैयारी के लिए श्याम कॉलोनी की एक लाइब्रेरी में नियमित रूप से आती थी।

सोमवार शाम को छात्रा अपनी सहेली के साथ कुछ खाने के लिए निकली थी, तभी बाइक पर आए युवक ने उस पर दो फायर कर दिए और मौके से फरार हो गया। गोली लगते ही सहेली ने तुरंत छात्रा के परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल