न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो रिक्शा पलटा; तीन मासूमों की मौत, छह लोग घायल

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां ऑटो रिक्शा पलटने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ईसानगर क्षेत्र में देर रात हुआ, पुलिस जांच में जुटी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 08 Feb 2026 1:46:52

लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो रिक्शा पलटा; तीन मासूमों की मौत, छह लोग घायल

लखीमपुर खीरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शनिवार देर रात घरेलू धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरा एक ऑटो रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा ईसानगर क्षेत्र के थाना धौरहरा अंतर्गत बसंतापुर पुलिया के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, ऑटो रिक्शा में एक ही परिवार के कुल नौ लोग सवार थे, जो एक धार्मिक आयोजन में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही वाहन बसंतापुर पुलिया के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क किनारे पलट गया।

ऑटो पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने 12 वर्षीय खुशबू, पांच वर्षीय अबू तालिब और दो वर्षीय अजरा को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय लखीमपुर रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि शनिवार रात धौरहरा कस्बे में कारी समुद्दीन के मदरसे में जलसा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में खमरिया थाना क्षेत्र के गांव ऊंचगांव निवासी परिवार के सदस्य शामिल होने गए थे। जलसे से लौटते समय यह भीषण हादसा हो गया। ऑटो में सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे और एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे।

घायलों में किस्मतुन पत्नी वारिस, साकिया, सादिया, निदा पुत्रियां वारिस, अकील और इसराइल उर्फ जीसान पुत्र वारिस, खुशबू, अबू तालिब पुत्र वारिस तथा अजरा पुत्री रिजवान शामिल थे। हादसे के बाद जब बच्चों की मौत की खबर परिवार और गांव तक पहुंची, तो कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है, वहीं इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल