न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर: शराब के नशे में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर मचाया हंगामा

कानपुर के इमलीपुर गांव में शराब के नशे में युवक ने हाईटेंशन लाइन के 150 फीट ऊंचे पोल पर चढ़कर हंगामा मचाया। पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद डेढ़ घंटे में युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Nov 2025 9:14:54

कानपुर: शराब के नशे में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर मचाया हंगामा

कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के इमलीपुर गांव में बुधवार शाम एक नशे में धुत युवक ने हाईटेंशन लाइन के 150 फीट ऊंचे पोल पर चढ़कर घंटों तक हंगामा मचाया। बताया गया कि युवक शराब पीने से मना करने पर नाराज था और इसी गुस्से में उसने यह खतरनाक कदम उठाया।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले बिजली विभाग से संपर्क कर लाइन की आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद पोल के नीचे गांव के प्रमुख लोग और पुलिस अधिकारी खड़े होकर लगातार युवक को समझाने की कोशिश करते रहे। शराब के नशे में युवक ने पहले पोल की आधी ऊंचाई तक पहुंचकर तार पकड़ लिया। चूंकि बिजली बंद थी, उसे करंट नहीं लगा।

युवक इसके बाद पोल की चोटी तक चढ़ गया और बार-बार आत्महत्या की धमकी देने लगा। पुलिस और ग्रामीणों की कोशिशों के बाद डेढ़ घंटे बाद उसे नीचे उतराया गया। पिता रामबालक ने बताया कि शराब पीने पर मनाने के दौरान हुए झगड़े के बाद वह घर से बाहर निकल गया और हाईटेंशन पोल पर चढ़कर हंगामा करने लगा।

थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि यह 25 वर्षीय युवक गुड्डू उर्फ इशू शराब का आदी है। पिछले साल चोरी के मामले में उसे चार अन्य आरोपितों के साथ जेल भेजा गया था। कुछ माह पहले जमानत पर वह बाहर आया था। पुलिस ने युवक से पूछताछ कर उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल