न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जबरन लगाया गले, फिर किया Kiss... झांसी में नामचीन ज्वैलर के बेटे की शर्मनाक करतूत का वीडियो वायरल, पुलिस ने दबोचा

झांसी में एक प्रतिष्ठित ज्वैलर के बेटे अमन अग्रवाल का रिसेप्शनिस्ट के साथ अभद्रता करता वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। 36 सेकंड की फुटेज में फ्लाइंग किस से लेकर जबरन गले लगाने तक की घटना साफ दिखी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लिया गया और मामले की जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 3:10:39

जबरन लगाया गले, फिर किया Kiss... झांसी में नामचीन ज्वैलर के बेटे की शर्मनाक करतूत का वीडियो वायरल, पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी के बेटे की हरकत ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। बार–रेस्टोरेंट में तैनात एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार का उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई। वायरल फुटेज में युवक पहले रिसेप्शनिस्ट को फ्लाइंग किस भेजते दिखाई देता है और फिर जबरन उसके बेहद करीब जाकर उसे गले लगाता है तथा चेहरे पर किस करता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल केस दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। यह पूरा मामला नबाबाद थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक चौराहे स्थित एक बार–रेस्टोरेंट का है, जहां लगी सीसीटीवी फुटेज में घटना स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई। आरोपी का नाम अमन अग्रवाल बताया जा रहा है, जो स्थानीय सराफा व्यापार से जुड़े परिवार का बेटा है।

36 सेकंड के वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि अमन अग्रवाल दो युवतियों के साथ बार–रेस्टोरेंट में प्रवेश करता है और रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी युवती से बातचीत करता है। बातचीत के दौरान माहौल हल्का-फुल्का दिखाई देता है, क्योंकि सभी मुस्कुराते नजर आते हैं। लेकिन अचानक युवक की हरकतें बदल जाती हैं। वह सबसे पहले रिसेप्शनिस्ट की ओर फ्लाइंग किस करता है और फिर लिफ्ट की दिशा में बढ़ते-बढ़ते अचानक कदम रोककर वापस रिसेप्शन की ओर लौट आता है। उसके पास आते ही घबराकर युवती कुछ कदम पीछे हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद वह उसे जोर से पकड़कर जबरिया गले लगा लेता है और एक नहीं बल्कि दो बार उसके गाल पर किस कर देता है। इसी दौरान उसके साथ आई युवती बगल में खड़ी होकर यह पूरा दृश्य मुस्कुराते हुए देखती रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप