न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

8 साल बाद घर लौटी पत्नी, पति ने खुशी में जमकर पी शराब, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक भावुक घटना सामने आई, जहां पत्नी के 8 साल बाद घर लौटने पर पति खुशी में इतना ज्यादा शराब पी गया कि उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक शराब सेवन से मौत की पुष्टि हुई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 10:49:55

8 साल बाद घर लौटी पत्नी, पति ने खुशी में जमकर पी शराब, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बेहद अजीब लेकिन दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक शख्स की खुशी, जो वो बरसों से तरस रहा था, आखिरकार उसकी ज़िंदगी लील गई। दरअसल, 8 साल बाद उसकी पत्नी मायके से लौटकर वापस ससुराल आई थी। पत्नी को फिर से अपने घर में देखकर पति की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। वो इस कदर खुश हुआ कि खुशी मनाने के लिए खुद ही शराब ले आया और फिर ऐसा कुछ हुआ, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

खुशी ने ली जान!

मामला ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर खागूवाला गांव का है। यहां के रहने वाले 28 वर्षीय राजकुमार की पत्नी कई साल पहले किसी बात से नाराज़ होकर मायके चली गई थी। पूरे 8 साल तक राजकुमार उसी दिन का इंतज़ार करता रहा कि शायद कभी उसकी पत्नी वापस लौटे। गुरुवार की रात जब वो दिन आया और पत्नी लौट आई, तो राजकुमार की आंखों में खुशी साफ झलक रही थी। उसने बाजार से शराब मंगवाई और जश्न मनाने के लिए खुद ही पीने बैठ गया। लेकिन ये खुशी ज़्यादा देर टिक नहीं पाई।

खुशी की खुमारी में खोया सब कुछ

राजकुमार ने इतनी अधिक शराब पी ली कि थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी पुष्टि कर दी कि उसकी मौत अत्यधिक शराब सेवन के कारण ही हुई है।

पुलिस ने दी जानकारी

वरिष्ठ उप निरीक्षक विजेंद्र यादव ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राजकुमार की मौत ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई है। यह वाकई में दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिसकी खुशी के लिए वो सालों से इंतज़ार कर रहा था, वही खुशी उसकी ज़िंदगी की आखिरी वजह बन गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल