न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

273 करोड़ रुपये की GST पेनल्टी, पतंजलि की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट से खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें 273.5 करोड़ रुपये की जीएसटी पेनल्टी को चुनौती दी गई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 5:26:34

273 करोड़ रुपये की GST पेनल्टी, पतंजलि की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट से खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें 273.5 करोड़ रुपये की जीएसटी पेनल्टी को चुनौती दी गई थी।

न्यायमूर्ति शेखर बी. सर्राफ और न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित की खंडपीठ ने कहा कि जीएसटी एक्ट की धारा 122 के तहत टैक्स अधिकारी पेनल्टी लगाने के लिए स्वतंत्र हैं और इसके लिए आपराधिक अदालत में मुकदमे की आवश्यकता नहीं है।

पेनल्टी सिविल प्रकृति की, क्रिमिनल नहीं

अदालत ने स्पष्ट किया कि जीएसटी पेनल्टी सिविल प्रकृति की होती है। इसके लिए क्रिमिनल ट्रायल या कोर्ट की कार्यवाही जरूरी नहीं है। विभागीय जांच के आधार पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

कैसे शुरू हुआ था मामला?

19 अप्रैल 2014 को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने पतंजलि को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आरोप था कि कंपनी ने संदिग्ध फर्मों से लेन-देन किया जिनके पास ठोस आयकर दस्तावेज नहीं थे।

इन फर्मों से लिए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) को गलत तरीके से ट्रांसफर किया गया।

तीन राज्यों की यूनिटें जांच के दायरे में

जांच में हरिद्वार (उत्तराखंड), सोनीपत (हरियाणा) और अहमदनगर (महाराष्ट्र) स्थित पतंजलि की यूनिट्स को शामिल किया गया था। विभाग ने पाया कि कई मामलों में बेची गई वस्तुओं की मात्रा आपूर्तिकर्ता से खरीदी गई मात्रा से ज्यादा थी। इससे संकेत मिला कि ITC का दुरुपयोग किया गया।

सेक्शन 74 के तहत नोटिस वापस, लेकिन 122 के तहत कार्रवाई जारी

हालांकि, जनवरी 2025 में टैक्स विभाग ने सेक्शन 74 के तहत नोटिस वापस ले लिया, लेकिन उन्होंने धारा 122 के तहत दंडात्मक कार्रवाई जारी रखी।

पतंजलि का तर्क और कोर्ट का जवाब

पतंजलि का पक्ष: कंपनी का कहना था कि धारा 122 के अंतर्गत लगाया गया दंड आपराधिक प्रकृति का है, और इसे केवल आपराधिक अदालत के मुकदमे के बाद ही लगाया जा सकता है।

कोर्ट का उत्तर: अदालत ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि सेक्शन 122 की कार्रवाई सिविल है, और इसके लिए क्रिमिनल कोर्ट की प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद अब पतंजलि को 273 करोड़ रुपये की जीएसटी पेनाल्टी के मामले में विभागीय कार्रवाई का सामना करना होगा। यह फैसला टैक्स प्रशासन की प्रक्रिया को वैध और संवैधानिक ठहराता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम