न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार

गोरखपुर के सहजनवा में 5 वर्षीय मासूम अंशुमान का अपहरण कर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने किराएदार आरोपी को गिरफ्तार किया है। बच्चे का शव झाड़ियों के बीच एक खंडहर से बरामद हुआ।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 04 Jul 2026 9:16:03

गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवा कस्बे की पिपरा नई कॉलोनी में पांच वर्षीय मासूम अंशुमान सिंह की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुवार से लापता चल रहे बच्चे का शव शुक्रवार शाम झाड़ियों के बीच बने एक सुनसान खंडहर से बरामद हुआ। शव बोरे से ढका हुआ मिला, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में घर में किराये पर रहने वाले आरोपी कल्पेश को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज सबसे अहम सुराग साबित हुई। फुटेज में मासूम आरोपी किराएदार के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ पूरी होने के बाद हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

गोलगप्पा खाने की बात कहकर घर से निकला था बच्चा

जानकारी के अनुसार, पांच वर्षीय अंशुमान सिंह गुरुवार 2 जुलाई की शाम करीब पांच बजे घर से फुल्की (गोलगप्पा) खाने के लिए निकला था। परिजनों ने बताया कि उसकी दादी ने उसे फुल्की खाने के लिए कुछ रुपये दिए थे। इसके बाद बच्चे को फुल्की बेचने वाले के पीछे जाते हुए देखा गया था। हालांकि देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई।

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों में बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तब उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश अभियान शुरू कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज से खुली वारदात की परतें

पुलिस ने रातभर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। शुक्रवार दोपहर तक बच्चे के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इस दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने घर में किराये पर रहने वाले युवक कल्पेश से पूछताछ शुरू की।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज सामने आई, जिसमें आरोपी और मासूम अंशुमान एक साथ जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने फुटेज और अन्य तकनीकी व स्थानीय सुरागों के आधार पर संभावित मार्ग की गहन जांच शुरू की। तलाश करते हुए पुलिस झाड़ियों के बीच स्थित एक पुराने खंडहर तक पहुंची, जहां बोरे से ढका हुआ मासूम का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, सीओ गीडा केएन आनंद, गीडा थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय तथा हरपुर बुदहट थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर आसपास का इलाका सील कर दिया और आवश्यक जांच शुरू की।

इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मौत के कारणों और हत्या के तरीके का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

आरोपी से पूछताछ जारी, हत्या के कारण की जांच

मासूम के दादा जय प्रकाश सिंह ने बताया कि उनका पोता गुरुवार शाम करीब पांच बजे से लापता था। परिवार के लोगों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान आरोपी बच्चे को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

सीओ गीडा केएन आनंद ने बताया कि 2 जुलाई को बच्चे के लापता होने की सूचना मिलने के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि कल्पेश नाम का युवक उसी मकान में किराये पर रहता था और वही बच्चे को अपने साथ लेकर गया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बच्चे का शव बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर हत्या के पीछे की वजह का खुलासा किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें