न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

7 घंटे में 15 लोगों पर हमला, गाजीपुर में आवारा कुत्ते का आतंक, गांव में दहशत का माहौल

गाजीपुर में एक हिंसक आवारा कुत्ते ने 7 घंटे में 15 लोगों और कई जानवरों पर हमला कर घायल कर दिया। गांव में दहशत, प्रशासन की तलाश जारी। सुप्रीम कोर्ट में भी आवारा कुत्तों का मुद्दा गर्माया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 11:34:22

7 घंटे में 15 लोगों पर हमला, गाजीपुर में आवारा कुत्ते का आतंक, गांव में दहशत का माहौल

दिल्ली में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर बहस अभी थमी भी नहीं थी कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सनसनीखेज खबर आई है। यहां एक हिंसक आवारा कुत्ते ने महज 7 घंटे के भीतर 15 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना ने पूरे इलाके को भय और अफरा-तफरी में डाल दिया है।

यह हमला देवकली के चकवलियां और सोन्हुली गांव में हुआ। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के समय में, कुत्ते ने अंधेरे का फायदा उठाकर एक के बाद एक लोगों और जानवरों पर हमला किया। नतीजतन, 15 लोग खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचे और कई मवेशी भी जख्मी हो गए। अभी तक यह खतरनाक डॉगी पकड़ में नहीं आया है और माना जा रहा है कि वह गांव के आसपास कहीं छिपा है।

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

डॉग बाइट का शिकार बने लोगों में देवकली की दलित बस्ती के सीताराम, रामसमुझ पासवान, प्रकाश राम, बाजार क्षेत्र के गोगा अहमद, कैलाश गुप्ता और एक महिला शामिल हैं। सोन्हुली गांव में माधुरी मौर्या समेत कई अन्य ग्रामीणों पर भी हमला हुआ। वहीं चकवलियां गांव में आदित्य कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, राजेश पाल, लकी यादव जैसे कई लोग घायल हुए। पशुओं में चिथरु पाल की तीन गायें और शकीला बानो की कई बकरियां भी कुत्ते के निशाने पर आईं।

अस्पताल में भीड़, तुरंत मिला इलाज

हमले के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली में घायलों की भीड़ लग गई। सौभाग्य से, अस्पताल में रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी, जिससे सभी घायलों को समय पर इंजेक्शन लगाकर इलाज शुरू कर दिया गया। फिलहाल, प्रशासन और ग्रामीणों की टीमें मिलकर इस खतरनाक कुत्ते की तलाश में जुटी हैं, ताकि आगे कोई और हादसा न हो।

सुप्रीम कोर्ट में भी गूंजा आवारा कुत्तों का मुद्दा

इसी बीच, दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों को लेकर कानूनी बहस भी तेज है। बुधवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई ने आश्वासन दिया कि सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने के प्रतिबंध पर पुनर्विचार किया जाएगा। यह टिप्पणी उन्होंने कॉन्फ्रेंस फॉर ह्यूमन राइट्स (इंडिया) की याचिका पर सुनवाई के दौरान दी, जिसमें NGO की सचिव ननीता शर्मा ने इस मामले की जल्द सुनवाई की मांग की थी।

कोर्ट का सख्त रुख

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को याद दिलाया कि 2024 में जस्टिस जेके माहेश्वरी की बेंच ने यह आदेश दिया था कि कुत्तों की अंधाधुंध हत्या नहीं की जा सकती। हालांकि, 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने डॉग बाइट्स और रेबीज के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए निर्देश दिया था कि सभी आवारा कुत्तों को 8 हफ्तों में दिल्ली-NCR के आवासीय इलाकों से हटाकर शेल्टर होम में भेजा जाए। साथ ही चेतावनी दी थी कि इस प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप