न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पति का अजीब फरमान – 3 घंटे जिम करो, नोरा फतेही जैसी बनो; पत्नी पहुंची थाने

गाजियाबाद में महिला ने पति पर नोरा फतेही जैसा फिगर बनाने के लिए रोज़ाना 3 घंटे जिम करवाने और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया। शादी, दहेज और प्रताड़ना का यह मामला FIR तक पहुंचा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 1:35:13

पति का अजीब फरमान – 3 घंटे जिम करो, नोरा फतेही जैसी बनो; पत्नी पहुंची थाने

गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता का कहना है कि उसका पति उसे रोज़ाना तीन घंटे तक जिम में पसीना बहाने के लिए मजबूर करता था। वजह? पति चाहता था कि उसकी पत्नी का फिगर बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही जैसा हो। महिला की शिकायत सुनकर पुलिस अधिकारी तक दंग रह गए। उसने रोते हुए बताया कि न सिर्फ उसे ताने दिए जाते थे बल्कि जब वह गर्भवती हुई, तब उसे जबरन दवा देकर गर्भपात तक करा दिया गया।

शादी और दहेज का खेल

जानकारी के मुताबिक, मुरादनगर निवासी युवती की शादी इसी साल मार्च में मेरठ के रहने वाले फिजिकल एजुकेशन टीचर से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी में उसके पिता ने महिंद्रा स्कॉर्पियो, लाखों के गहने और नकद उपहार दिए। कुल मिलाकर शादी पर 75 लाख रुपये खर्च हुए। लेकिन इसके बावजूद उसके साथ दहेज को लेकर अपमान और प्रताड़ना शुरू हो गई।

पति का अजीब रवैया

महिला ने आरोप लगाया कि शादी की पहली ही रात पति ने उसके साथ समय बिताने से कतराते हुए अपने माता-पिता के कमरे में रात गुजारी। इसके बाद से ही उसका बर्ताव ठंडा और तानेबाज़ी भरा रहा। पत्नी के मुताबिक, पति उसकी शक्ल-सूरत और हाइट को लेकर बार-बार अपमान करता और कहता कि उससे शादी करके उसकी ज़िंदगी बर्बाद हो गई। यहां तक कि वह दावा करता था कि उसे आसानी से "नोरा फतेही जैसी कोई लड़की" मिल सकती थी।

जिम और कसरत का दबाव

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने उसे जिम जाने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया। वह कहता था कि “नोरा जैसा फिगर बनाने के लिए रोज़ तीन घंटे एक्सरसाइज करनी होगी।” महिला ने कहा, अगर कभी वह कम वर्कआउट करती तो सजा के तौर पर उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। एक दिन जब उसने पति को दूसरी युवती से चैट करते हुए देखा और आपत्ति जताई, तो उसके साथ मारपीट भी की गई।

जबरन अबॉर्शन का आरोप

महिला का दावा है कि गर्भवती होने की बात उसने सास को बताई, लेकिन ससुराल पक्ष ने कोई खुशी नहीं जताई। इसके बाद पति ने उसे एक दवा दी। ऑनलाइन जानकारी लेने पर महिला को पता चला कि वह गर्भपात की गोली थी। तबीयत बिगड़ने पर उसके मायके वाले उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसका गर्भपात हो चुका है।

ससुराल से निकाला, थाने में शिकायत


जुलाई के आखिरी हफ्ते में जब महिला अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची तो उसे घर में घुसने तक नहीं दिया गया। समझौते की कोशिशें भी विफल रहीं। मजबूर होकर महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, शारीरिक प्रताड़ना और जबरन गर्भपात कराने का केस महिला थाने में दर्ज कराया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप