Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद में पुलिस की सख्त कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सिराज के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली

गाजियाबाद में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सिराज के साथ मुठभेड़ के बाद कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 01 Jun 2026 11:23:53

गाजियाबाद में पुलिस की सख्त कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सिराज के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली

गाजियाबाद में अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में हुए सूर्या हत्याकांड के बाद अब लोनी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी सिराज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद की है।

घटना कैसे सामने आई थी

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने 30 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक, सिराज, जो दूसरे समुदाय से संबंध रखता है, ने लगभग तीन महीने पहले मौका पाकर उनकी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।

महिला का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। कुछ समय बाद जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान इस गंभीर घटना का खुलासा हुआ। घर लौटने पर जब मां ने बेटी से विस्तार से पूछा, तब उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पीड़ित परिवार से मिले जनप्रतिनिधि


घटना सामने आने के बाद स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में टीमों को सक्रिय कर दिया।

प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी दी कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में सोमवार तड़के पुलिस टीम सेवाधाम टीला मोड़ रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया गया।
भागने की कोशिश और पुलिस की जवाबी कार्रवाई

पुलिस को देखकर आरोपी ने स्कूटी को तेजी से मोड़कर जीडीए ग्राउंड की दिशा में भागने की कोशिश की। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाएं पैर में गोली लग गई और वह वहीं घायल होकर गिर पड़ा।

मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद की है। इसके बाद घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पूछताछ में आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान सिराज, निवासी अमित विहार, थाना लोनी बॉर्डर के रूप में बताई। पूछताछ में उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका