न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद : पार्टी के बाद MCA छात्र का शव फंदे पर लटका मिला, पूछताछ में सामने आया गर्लफ्रेंड कनेक्शन

गाजियाबाद के नंदग्राम में एमसीए छात्र वतन राणा का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने महिला मित्र और उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Nov 2025 1:32:09

गाजियाबाद : पार्टी के बाद MCA छात्र का शव फंदे पर लटका मिला, पूछताछ में सामने आया गर्लफ्रेंड कनेक्शन

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में बुधवार शाम 22 वर्षीय एमसीए छात्र वतन राणा का शव अर्द्धनग्न अवस्था में फंदे से लटका मिला। घटना के समय छात्र के माता-पिता गुलावठी गए हुए थे और बहन अपनी ड्यूटी पर थी।

परिजनों का आरोप है कि वतन के घर उसकी अनुपस्थिति में आई महिला मित्र और उसके दो साथियों ने हत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और पीएम रिपोर्ट से मौत की सटीक वजह सामने आएगी।

वतन राणा मूल रूप से बुलंदशहर के गुलावठी निवासी हैं और उनके पिता राकेश राणा परिवार के साथ नंदग्राम के ई-ब्लॉक स्थित जीडीए फ्लैट में रहते हैं। वतन उनका इकलौता बेटा था और काइट कॉलेज में एमसीए कर रहा था। राकेश राणा स्वास्थ्य कारणों से नौकरी छोड़ चुके हैं, जबकि उनकी बेटी राशि नोएडा की एक कंपनी में एचआर विभाग में काम करती हैं। राशि ने बताया कि शाम लगभग छह बजे उन्हें सूचना मिली कि वतन का शव फंदे पर लटका हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, मौके का निरीक्षण करने पर संकेत मिले कि फ्लैट में दिन में पार्टी हुई थी, जिसमें एक युवती और उसके दो दोस्त शामिल थे। पड़ोसियों ने भी तीनों को आते-जाते देखा था। वतन की बहन राशि के अनुसार, भाई का युवती के साथ पिछले एक साल से प्रेम संबंध था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला मित्र और उसके दो साथियों ने दोबारा फ्लैट में आकर पहले पार्टी की, फिर वतन की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके। राशि ने बताया कि शव केवल अंडरवियर में था और गले व छाती पर चोट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे।

परिवार ने यह भी कहा कि बुधवार सुबह वतन नए मकान के निर्माण पूजन में माता-पिता के साथ शामिल हुआ था और वह बेहद खुश था।

पुलिस अब वतन के दोस्तों और महिला मित्र से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। जांच में तेजी लाई जा रही है और घटना का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा। – उपासना पांडेय, एसीपी नंदग्राम

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल