न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, 425 AQI के साथ हवा में घुला जहर

गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया, सोमवार को 425 AQI दर्ज। लोनी और वसुंधरा समेत शहर के सभी इलाके गंभीर प्रदूषण श्रेणी में, पेड़ों पर धूल जमा और नगर निगम छिड़काव में नाकाफी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 19 Jan 2026 6:38:03

गाजियाबाद बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, 425 AQI के साथ हवा में घुला जहर

गाजियाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में फिर से शीर्ष पर पहुंच गया है। पिछले चार दिनों से शहर की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है और लोगों की सांसों पर गंभीर संकट बना हुआ है।

सोमवार को गाजियाबाद का एक्यूआई (AQI) 425 दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह आंकड़ा 458 था। सूची में दूसरे स्थान पर नोएडा (412 AQI) और तीसरे पर दिल्ली (410 AQI) रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद के चारों एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन गंभीर प्रदूषण श्रेणी में हैं। लोनी और वसुंधरा स्टेशन जनवरी में लगातार 300 के ऊपर AQI के साथ सबसे प्रदूषित रहे हैं।

पेड़ों पर धूल जमा, छिड़काव न के बराबर

उत्तर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्थानीय सोसायटियों और औद्योगिक क्षेत्रों को नियमित छिड़काव कराने के निर्देश दिए थे और नोटिस भी जारी किए थे। शुरुआत में कुछ छिड़काव हुआ, लेकिन बाद में यह पूरी तरह बंद हो गया।

नगर निगम की ओर से भी केवल कुछ ही स्थानों पर छिड़काव कराया जा रहा है। पेड़ों की पत्तियों पर धूल जम गई है, जो हवा में मिलकर स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो रही है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास नाकाफी और अल्पसंकल्प दिखाई दे रहे हैं।

स्मार्ट निगरानी के बावजूद हालात गंभीर

सोमवार को गाजियाबाद के प्रमुख इलाकों में AQI रिकॉर्ड इस प्रकार रहा:

क्षेत्र - AQI - श्रेणी
गाजियाबाद - 425- Severe
इंदिरापुरम- 435- Severe
लोनी - 464- Severe
संजनगर - 426 - Severe
वसुंधरा - 426- Severe

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि टीमों को लगातार निगरानी और कारणों की जांच के लिए लगाया गया है। हालांकि निगम और प्रशासन की लापरवाही के कारण शहरवासियों को अब भी सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप