न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूध-जलेबी खाने से फूड पॉइजनिंग, फिरोजाबाद में एक ही परिवार के 5 लोग बीमार, एक की मौत

फिरोजाबाद के टूंडला में फूड पॉइजनिंग की वजह से एक परिवार के मुखिया की मौत हो गई, बाकी चार सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। दूध-जलेबी से बिगड़ी तबीयत की आशंका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 7:18:55

दूध-जलेबी खाने से फूड पॉइजनिंग, फिरोजाबाद में एक ही परिवार के 5  लोग बीमार, एक की मौत

फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिसमें परिवार के मुखिया की मौत हो गई। यह दुखद घटना गंगा दशहरा की रात घटी, जब पूरा परिवार भोजन के बाद दूध और जलेबी खाकर सोया था। रात में ही सभी की तबीयत बिगड़ गई और सुबह तक हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में सभी को आगरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सत्यपाल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिवार के अन्य चार सदस्यों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दूध या जलेबी में किसी प्रकार का जहरीला या दूषित पदार्थ मिल गया था, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।

घटना टूंडला थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव की है, जहां खेतों पर बने अपने मकान में सत्यपाल यादव अपनी पत्नी उर्मिला, पिता साहब सिंह यादव, बेटा बंटी और बेटी सिमरन के साथ रहते थे। गंगा दशहरा की रात सभी ने घर पर भोजन के बाद दूध-जलेबी का सेवन किया और फिर सो गए।

रात में सभी की तबीयत अचानक खराब हो गई। सुबह जब बंटी को होश आया, तो उसने गांव में ही रहने वाले अपने चाचा विश्वनाथ को फोन कर बुलाया। विश्वनाथ तुरंत सभी को लेकर आगरा के एक निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने परिवार की स्थिति गंभीर देख सभी को भर्ती कर लिया। इलाज के दौरान सत्यपाल यादव को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाकी चार सदस्य गंभीर स्थिति में भर्ती हैं।

बंटी ने बताया कि सभी ने रात में दूध और जलेबी खाई थी और इसके बाद ही यह घटना हुई। शक जताया जा रहा है कि दूध या जलेबी के कारण फूड पॉइजनिंग हुई, जिससे सबकी हालत बिगड़ी।

इस मामले में टूंडला के इंस्पेक्टर अंजीश कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया से मिली है। जैसे ही परिवार के अन्य सदस्यों की हालत सुधरेगी और होश में आने के बाद वे बयान देंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल