न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस को यूपी में बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा; मनाने की कोशिश में अजय राय

यूपी की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अजय राय उन्हें मनाने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 24 Jan 2026 4:54:28

कांग्रेस को यूपी में बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा; मनाने की कोशिश में अजय राय

उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही कांग्रेस को शनिवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। वेस्ट यूपी के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष और पार्टी के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व—राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी—के साथ-साथ उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भेजा है। सूत्रों की मानें तो पार्टी उन्हें मनाने की कोशिश में जुट गई है और अजय राय खुद उनके घर जाकर बातचीत कर सकते हैं। फिलहाल इसे कांग्रेस के लिए यूपी में एक बड़ा सियासी नुकसान माना जा रहा है।

शनिवार दोपहर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने औपचारिक रूप से अपना त्यागपत्र केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा दिया। हालांकि उनके अचानक लिए गए इस फैसले के पीछे की ठोस वजह सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई है। पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है और शुरुआती तौर पर वरिष्ठ नेताओं को उनसे संपर्क साधने और नाराजगी की असल वजह जानने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस नेतृत्व इस इस्तीफे को हल्के में लेने के मूड में नहीं दिख रहा।

क्या है इस्तीफे के पीछे की असली वजह?

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इस्तीफे में किसी खास कारण का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनके साथ उनके कई समर्थकों ने भी कांग्रेस से किनारा कर लिया है। अंदरखाने चर्चा है कि वह लंबे समय से शीर्ष नेतृत्व से असंतुष्ट थे और खुद को पार्टी में हाशिए पर महसूस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लगातार अनदेखी और संगठनात्मक फैसलों में उनकी भूमिका सीमित होने से उनकी नाराजगी बढ़ती चली गई थी।

अजय राय कर सकते हैं डैमेज कंट्रोल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नसीमुद्दीन सिद्दीकी को मनाने के लिए खुद उनके आवास पर जा सकते हैं। इससे पहले भी अजय राय कई असंतुष्ट नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर पार्टी में उन्हें बनाए रखने की कोशिश कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश जैसे निर्णायक राज्य में नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए गंभीर झटका माना जा रहा है, खासकर तब जब अल्पसंख्यक वोट बैंक की भूमिका अहम हो। बुंदेलखंड के साथ-साथ वेस्ट यूपी में भी सिद्दीकी का मजबूत राजनीतिक नेटवर्क रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनावों से करीब एक साल पहले उनका जाना कांग्रेस की रणनीति और संगठन दोनों के लिए चुनौती बनकर सामने आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप