न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘विदेश भेजने के नाम पर ठगी बर्दाश्त नहीं’, CM योगी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ CM योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख। जनता दर्शन में पुलिस को निर्देश—फर्जी एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई हो और पीड़ितों का पूरा पैसा वापस कराया जाए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 20 Dec 2025 12:45:12

‘विदेश भेजने के नाम पर ठगी बर्दाश्त नहीं’, CM योगी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में कहा है कि विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे फर्जी एजेंटों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही पीड़ितों की पूरी धनराशि भी हर हाल में वापस कराई जाए। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि इस तरह के फ्रॉड को जड़ से खत्म करने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

शनिवार सुबह कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने करीब 250 लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने अपने परिवार के सदस्य को विदेश भेजने के नाम पर एक एजेंट द्वारा ठगी किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर सीएम योगी ने तुरंत मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित एजेंट के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार का पैसा शीघ्र वापस दिलाया जाए। उन्होंने महिला को भी समझाया कि विदेश जाने के नाम पर अनधिकृत एजेंटों के झांसे में न आएं, क्योंकि गलत तरीकों से विदेश भेजे जाने पर कई बार लोगों को वहां गंभीर परेशानियों, यहां तक कि जेल तक का सामना करना पड़ता है।

पुलिस से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने विशेष सख्ती दिखाते हुए कहा कि पीड़ितों की मदद में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जनता की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई तय है। सीएम योगी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का भरोसा बना रहे।

भूमि कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर भी मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए विधिसम्मत और सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कमजोर लोगों के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल से संबंधित इस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर शासन को भेजी जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ पहुंचे परिजनों को देखकर मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलारा, उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप