न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

रामपुर में ₹690 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 2017 से पहले के यूपी के हालात का जिक्र करते हुए विकास, कानून-व्यवस्था और राम भक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 30 Jun 2026 2:50:49

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

रामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर दौरे के दौरान ₹690 करोड़ से अधिक की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में उन्होंने विकास कार्यों का उल्लेख करने के साथ-साथ समाजवादी पार्टी पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने 2017 के बाद विकास और सुशासन की नई दिशा देखी है, जबकि उससे पहले की सरकारों में विकास कुछ चुनिंदा परिवारों तक सीमित होकर रह गया था।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की सोच आम जनता के लिए नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय राज्य में विकास केवल सैफई परिवार और रामपुर के एक प्रभावशाली परिवार तक सीमित था। उनके अनुसार आम नागरिक बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा जैसी आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रहा था, जबकि सत्ता का लाभ कुछ विशेष लोगों तक ही पहुंचता था।

CM योगी ने दिलाई 2017 से पहले की बात

सीएम योगी ने कहा- "2017 के पहले याद करिए यही प्रदेश था। पहचान का संकट था। ना बेटी सुरक्षित थी, ना व्यापारी सुरक्षित था। अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर होता था। नौजवान के लिए कोई रोजगार नहीं। कोई सरकारी विज्ञापन निकलता था तो चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। न्यायालय को उस पर रोक लगानी पड़ती थी। सरकार की निरंकुश नीतियों के कारण हमारा परंपरागत उद्यम बंद हो रहा था। अन्नदाता किसान के लिए कोई स्कीम नहीं। गरीबों के कल्याण के लिए कोई योजना नहीं। विकास के लिए, सड़क के लिए, पुल पुलिया के लिए, सरकार के पास कोई पैसा नहीं।विकास दो लोगों का होता था। या तो सैफई परिवार का या रामपुर के एक परिवार का। बाकी लोग विकास से वंचित रहते थे। इन्होंने सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया। जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। विरासत को अपमानित करने के लिए बहन बेटियों को अपमानित करने के लिए समाजवादी पार्टी ने कुछ भी कोर कसर नहीं छोड़ी थी।"

उत्तर प्रदेश का माहौल बदला है- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा- "आज मैं कह सकता हूं जिस उत्तर प्रदेश में विरासत का आज समाजवादी पार्टी की सरकार में होता था। वे कहते थे कावड़ यात्रा नहीं निकलने देंगे। उत्सव के पहले उपद्रव प्रारंभ हो जाते थे। कोई पर्व और त्यौहार के पहले दंगा दंगे फसाद उत्तर प्रदेश की पहचान बन जाती थी। 2017 के पहले ना होली, ना दीपावली, ना विजयादशमी, ना रामनवमी, ना सावन के महीने का कोई पर्व, ना जन्माष्टमी के आयोजन को ही करने दिया जाता था। आज आप देखते होंगे, कावड़ यात्रा धूमधाम धड़ाके के साथ निकलती है, कोई रोक-टोक नहीं। दुर्गा पूजा शानदार तरीके से होती है, कोई रोक-टोक नहीं। जिस समाजवादी पार्टी ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम पर रोक लगाई थी। हमारी सरकार ने उस रोक को दूर करके भगवान राम के राम जन्मोत्सव राम नवमी का आयोजन हो, श्री कृष्ण भगवान के जन्मोत्सव का कार्यक्रम, श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम, होली हो, दीपावली हो, विजयादशमी हो, दुर्गा पूजा हो, कोई भी पर्व और त्योहार हो, उन सभी की बाधाओं को दूर करके आज फिर से उत्सवपूर्ण माहौल के रूप में उत्तर प्रदेश का माहौल बदला है। आज उसका परिणाम भी मिला है।"

2017 के पहले रामभक्तों को लाठी मारते थे- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा- "आज राम की भक्ति की वकालत कौन कर रहा है? आज भगवान राम की भक्ति की दुहाई कौन दे रहा है? 2017 के पहले जो जय श्री राम बोलने पर लाठी मारते थे। 2017 के पहले जब उत्तर प्रदेश में राम भक्त कहता था कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, उन राम भक्तों पर जो उस समय गोली चलाते थे, आज वे आस्था की वकालत करते हुए दिखाई देते हैं। ये आपकी ताकत है, आपकी आस्था की ताकत है कि आज उनको आपका पिछलग्गु बनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, आपके वोट बैंक की ताकत है। अब उन्हें अपने पाप पर पश्चाताप होता होगा, अपने कर्मों पर पश्चाताप होता होगा कि समाजवादी पार्टी गलत थी। वो कांग्रेस जो 2017 के पहले राम के अस्तित्व को ही नकार चुकी थी, श्री कृष्ण के अस्तित्व को ही नकार चुकी थी, आज वो भी कहती है कि राम तो सबके हैं। अब ये लोग सब मचल रहे हैं अयोध्या जाने के लिए। लेकिन भगवान राम तो जग नियंता हैं। इस ब्रह्मांड के स्वामी हैं। वे भी जानते हैं सही कौन है और बुरा कौन है।"

उनको हर एक पौराणिक स्थल से चिढ़- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा- "भगवान राम की भक्ति तो हनुमान जी के अंदर इतनी ताकत पैदा कर देती है कि अगर लक्ष्मण जी को बचाने के लिए संजीवनी बूटी लेने के लिए जा रहे हैं, श्री हनुमान जी के साथ कोई कालनेमी छल छद से धोखा देकर के उन्हें इससे वंचित करने का कुछ प्रयास करता है, तो राम की भक्ति ऐसे कालनेमियों को पूरी तरह से निपटाने में भी सहायक हो जाती है। और इसलिए चिंता की बात नहीं। उनकी चिढ़ तो है कि अयोध्या इतनी सुंदर कैसे हो गई। उनकी चिढ़ तो यह है काशी विश्वनाथ धाम इतना सुंदर कैसे हो गया। उनकी चिढ़ तो है कि मां विंध्यवासिनी का धाम इतना अच्छा कैसे हो गया और उनकी चिढ़ तो है कि प्रयागराज का वैभव, महाकुंभ के नाम पर देश और दुनिया को अपनी ओर कैसे आकर्षित कर दे रहा है। उनकी चिढ़ है मथुरा वृंदावन को लेकर, सुख तीर्थ को लेकर और हर एक पौराणिक स्थल को लेकर।"

गलत आदमी चाकू से डकैती ही करेगा- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा- "जब कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो अब अपने अनुसार फिर वे वही झूठ का सहारा लेकर के कुछ ना कुछ तो बोलेंगे। कुछ ना कुछ तो करेंगे। और इनका यह वक्तव्य यही दिखाता है कि अंगूर खट्टे हैं। जनता जनार्दन इनको निकाल चुकी है। बहनों और भाइयों आप अंदाजा इसी से लगा सकते हैं। चाकू अगर गलत व्यक्ति के हाथों में पड़ेगा, तो उससे डकैती डालेगा। समाजवादी पार्टी रामपुर के चाकू का दुरुपयोग करके जनता की जमीनों पर कब्जा करती थी, जनता को प्रताड़ित करती थी, उन्हें हतोत्साहित करती थी। उनका शोषण करती थी। और उत्तर प्रदेश के अंदर जब बीजेपी की डबल इंजन सरकार आई, तो यही चाकू जनता की सुरक्षा के लिए उपयोग में आ रहा है और वही सुरक्षा का माहौल अब विकास का पर्याय बन रहा है। यही तो रामपुर का विकास है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें