न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

40 खातों में 106 करोड़, जाति के हिसाब से धर्मांतरण की ‘रेट लिस्ट’, ऐसे सामने आई छांगुर बाबा की चौंकाने वाली सच्चाई

धर्मांतरण गिरोह के सरगना छांगुर बाबा के पास से यूपी ATS और ED को 40 खातों में 106 करोड़ रुपये मिले हैं। जांच में सामने आया कि जाति के अनुसार धर्मांतरण की रेट लिस्ट तैयार थी। विदेशी फंडिंग, अवैध संपत्तियां और साजिशें सब सामने आ गईं हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 12:09:05

40 खातों में 106 करोड़, जाति के हिसाब से धर्मांतरण की ‘रेट लिस्ट’, ऐसे सामने आई छांगुर बाबा की चौंकाने वाली सच्चाई

उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (UP-ATS) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो धर्म और आस्था के नाम पर लोगों को ठगता रहा, और इसका सरगना है खुद को 'रूहानी बाबा' कहलवाने वाला छांगुर बाबा, जिसका असली नाम है जमालुद्दीन। अब यह नाम करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध संपत्तियों और साजिशों से जुड़ गया है।

ईडी की शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है—बाबा और उसके साथियों के 40 से ज़्यादा बैंक खातों में 106 करोड़ रुपये से ज़्यादा की रकम जमा मिली है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये फंडिंग पश्चिम एशिया से की गई, जो पूरे मामले को अंतरराष्ट्रीय रंग दे देती है।

कहां से शुरू हुई 'रूहानियत' की यह परछाईं?

बलरामपुर के एक छोटे से गांव ‘रेहरा माफी’ में जन्मे जमालुद्दीन कभी रत्न बेचने का छोटा-मोटा काम करता था। मुंबई की हाजी अली दरगाह में आस्था की तलाश में पहुंचा, लेकिन वहीं से उसकी ‘रूहानी छवि’ बनने लगी। धीरे-धीरे उसने खुद को ‘छांगुर बाबा’ का नाम दिया और फिर शुरू हुआ उसका कथित चमत्कारी सफर—जिसने हजारों गैर-मुस्लिमों को प्रभावित किया।

बताया जा रहा है कि 2020 के बाद बाबा की आर्थिक स्थिति अचानक बदल गई। महज कुछ वर्षों में वह इतना ताकतवर हो गया कि उसने 3,000 से 4,000 लोगों का धर्मांतरण कराया, जिनमें 1,500 से अधिक महिलाएं शामिल थीं।

धर्मांतरण का तरीका और ‘रेट लिस्ट’

ATS को जो दस्तावेज़ मिले हैं, उनसे इस खेल की गहराई और संगठित स्वरूप का पता चलता है। लोगों को ‘दुआ’, ‘इलाज’ और ‘चमत्कारों’ के ज़रिए मानसिक रूप से प्रभावित किया जाता था। सबसे खौफनाक बात? एक “रेट लिस्ट” सामने आई है, जिसमें जाति और लिंग के हिसाब से धर्मांतरण की कीमत तय थी!

बाबा की सबसे करीबी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन, जो पहले एक व्यापारी नवीन रोहरा की पत्नी थीं, धर्मांतरण के बाद बाबा की टीम में शामिल हो गईं। उन्होंने ना सिर्फ बाबा की मदद की बल्कि धर्मांतरण में बड़ा रोल भी निभाया।

बाबा की ‘रूहानी दुनिया’ के पीछे आलीशान महल

ATS और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में बाबा के बलरामपुर स्थित बंगले को जब गिराया गया तो अफसर भी चौंक गए। बंगला किसी विदेशी टूरिस्ट रिसॉर्ट से कम नहीं था—15×15 फीट का मॉड्यूलर किचन, विदेशी परफ्यूम्स, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, 10 CCTV कैमरे और एक सीक्रेट कंट्रोल रूम, जिससे पूरे परिसर पर नजर रखी जाती थी।

इतना ही नहीं, सरकारी ज़मीन पर मदरसा, अस्पताल और कॉलेज जैसे कई निर्माण अवैध रूप से किए गए थे। ये अब जांच के घेरे में हैं।

कहां-कहां फैला है नेटवर्क?

नवीन रोहरा के माध्यम से बाबा ने पुणे की मावल तहसील में 2 लाख वर्गफुट जमीन 16 करोड़ में खरीदी, और जांच एजेंसियों को शक है कि यह जमीनें धर्मांतरण केंद्र बनाने के लिए इस्तेमाल की जानी थीं। नागपुर के इदल इस्लाम की भूमिका भी सामने आई है, जो जमीनों की खरीद-फरोख्त में बाबा की मदद करता था।

ईडी की जांच में ये भी सामने आया है कि छांगुर बाबा भारत-नेपाल सीमा पर एक ‘बड़ा दावा केंद्र’ खोलने की योजना बना रहा था, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धर्मांतरण का नेटवर्क खड़ा किया जा सके।

गिरफ्तारी और अब तक की कार्रवाई

5 जुलाई को छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नसरीन को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। ATS को 16 जुलाई तक पुलिस रिमांड मिली है, जिसमें आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। बाबा के घर से कई संवेदनशील दस्तावेज़, विदेशी लेन-देन के सबूत और हाईटेक निगरानी उपकरण बरामद किए गए हैं।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत केस दर्ज कर लिया है और अब बैंक खातों, संपत्तियों और विदेशी फंडिंग की विस्तृत जांच जारी है।

नवीन रोहरा कौन है और कैसे बना ‘जमालुद्दीन’?


मुंबई का बिज़नेसमैन नवीन रोहरा पहले एक सामान्य नागरिक था, लेकिन छांगुर बाबा के संपर्क में आकर उसने पत्नी नीतू और बेटी के साथ इस्लाम कबूल किया और बाबा को अपनी लग्जरी कार, जमीन तक सौंप दी। बाद में उसका नाम ‘जमालुद्दीन’ और पत्नी का नाम ‘नसरीन’ रख दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप