न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, जो संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद है। जानें नए राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्षों की पूरी सूची और पार्टी में हुई बड़ी नियुक्तियों के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Aug 2025 9:21:14

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में एक महत्वपूर्ण पद सौंपा है। अब आकाश आनंद बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक बन गए हैं, जो संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी मायावती के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद है। इससे पहले आकाश पार्टी में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्यरत थे।

आकाश आनंद की नई जिम्मेदारियां


आकाश आनंद की जिम्मेदारी अब सभी सेक्टर, केंद्रीय और राज्य कोऑर्डिनेटरों तथा प्रदेश अध्यक्षों के काम की समीक्षा करना होगी। इसके साथ ही वह सीधे मायावती को अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। इस कदम से आकाश अब पार्टी में दूसरे नंबर के सबसे शक्तिशाली नेता बन गए हैं।

चार से बढ़कर छह राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर

बीएसपी ने संगठन में बदलाव करते हुए चार की जगह छह राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। इनमें रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर सिंह बेनीवाल, लालजी मेधांकर, अतर सिंह राव और धर्मवीर सिंह अशोक शामिल हैं। सभी राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अब आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे।

विशेष जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:

राजाराम के साथ मोहित आनंद,

अतर सिंह राव के साथ सुरेश आर्या,

धर्मवीर अशोक के साथ दयाचंद।

रामजी गौतम को दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार का प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्षों की नई सूची

मायावती ने प्रदेश अध्यक्षों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है:


उत्तर प्रदेश: विश्वनाथ पाल

दिल्ली: राजेश तंवर

मध्य प्रदेश: रमाकांत पिप्पल

छत्तीसगढ़: श्याम टंडन

बिहार: शंकर महतो

महाराष्ट्र: डॉ. सुनील डोंगरे

अन्य राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्ष:

कर्नाटक: एम. कृष्णा मूर्ति

तमिलनाडु: पी. आनंद

केरल: ज्वाय आर. थामस

हरियाणा: कृष्ण जमारपुर

पंजाब: अवतार सिंह करीपुरी

राजस्थान: प्रेम बारुपाल

झारखंड: शिव पूजन मेहता

पश्चिम बंगाल: मनोज हवलदार

ओडिशा: सरोज कुमार नायक

आंध्र प्रदेश: बंदेला गौतम

तेलंगाना: इब्राम शेखर

गुजरात: भगूभाई परमार

हिमाचल प्रदेश: विक्रम सिंह नायर

जम्मू-कश्मीर: दर्शन राणा

चंडीगढ़: बृजपाल

उत्तराखंड: अमरजीत सिंह

पार्टी से हटने और फिर वापसी का इतिहास

बता दें कि मई में मायावती ने आकाश आनंद पर भरोसा जताते हुए उन्हें बीएसपी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया था। हालांकि मार्च में पार्टी हित के कारण और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव के चलते आकाश को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था। मायावती ने कहा था कि आकाश को अपने निर्णयों पर पछतावा कर अपनी परिपक्वता दिखानी होगी।

लेकिन अप्रैल में पार्टी सुप्रीमो ने आकाश आनंद को फिर से मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, और अब हालिया निर्णय के तहत उन्हें राष्ट्रीय संयोजक बना कर पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप