न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीएलओ की ड्यूटी के दबाव में शिक्षक ने निगला ज़हर, हालत नाज़ुक; प्रशासन मौन

बीएलओ की ड्यूटी के दबाव में जहरीला पदार्थ खाने वाले सहायक अध्यापक विपिन यादव की हालत नाज़ुक बनी हुई है। अधिकारियों की फटकार और काम के बढ़ते बोझ के बीच शिक्षक के तनाव में आने का मामला सामने आया है। घटना के बाद प्रशासनिक खामोशी और शिक्षकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Nov 2025 3:28:37

बीएलओ की ड्यूटी के दबाव में शिक्षक ने निगला ज़हर, हालत नाज़ुक; प्रशासन मौन

नवाबगंज क्षेत्र के जैतपुर माझा प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक विपिन यादव ने मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। तबीयत अचानक बिगड़ने पर स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें तत्काल गोनार्द अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय रेफर किया।

यहां डॉक्टरों की टीम ने लगभग एक घंटे तक उपचार किया, लेकिन सुधार ना होने पर उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विपिन यादव प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दैनिक जागरण ने इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है।

इधर, डीएम प्रियंका निरंजन और सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने पूरे मामले की जानकारी ली है। शिक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों का विशेष पैनल तथा प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लखनऊ भेजी गई है।

विपिन यादव मूल रूप से जौनपुर जिले के सरायखाझा ब्लॉक के मलनी गांव के निवासी हैं और काफी समय से जैतपुर माझा के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उन्हें बीएलओ (BLO) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

उनकी पत्नी सीमा यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके पति सामान्य रूप से नाश्ता करके विद्यालय गए थे। कुछ देर बाद ही उनके बीमार होने की खबर मिली। सीमा के अनुसार बीएलओ की जिम्मेदारी मिलने के बाद से वे अत्यधिक तनाव में थे और देर रात तक कार्य करते थे।

सहकर्मी आनंद जायसवाल ने बताया कि एसआईआर कार्यों के लिए बीएलओ की ड्यूटी लगी हुई थी, जिसके चलते काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात एक अधिकारी ने फोन पर सख्त लहजे में काम को लेकर फटकार लगाई थी। इसी के बाद से विपिन यादव गहरे अवसाद में चले गए थे। इस घटना के बाद शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील पांडेय ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि यह पहला मामला है जो खुलकर सामने आया है, जिसमें किसी शिक्षक पर इस तरह अनावश्यक दबाव बनाया गया हो। सभी शिक्षक एसआईआर की जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहे हैं, छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं और वे देर रात तक काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन पर एफआईआर, वेतन कटौती जैसी धमकियाँ देकर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।

चिकित्सक डॉ. आफताब आलम का कहना है कि विपिन यादव को अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मुद्दे पर अब तक कोई बयान देना उचित नहीं समझा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल