न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बस हादसा, सड़क किनारे खड़ी कंबाइन मशीन से टकराई, 25 श्रद्धालु घायल

बरेली के मनौना धाम से लौट रही बस बहराइच-सीतापुर हाईवे पर सड़क किनारे खड़े कंबाइन मशीन से टकराकर खड्ड में लटक गई। हादसे में 25 श्रद्धालु घायल हुए, ग्रामीणों और पुलिस ने राहत कार्य कर सुरक्षित बाहर निकाला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Oct 2025 12:53:42

बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बस हादसा, सड़क किनारे खड़ी कंबाइन मशीन से टकराई, 25 श्रद्धालु घायल

बरेली के मनौना धाम से 60 श्रद्धालुओं को लेकर नेपाल जा रही बस मंगलवार रात बहराइच-सीतापुर हाईवे पर सड़क किनारे खड़े कंबाइन मशीन से टकराकर खड्ड में लटक गई। इस हादसे में 25 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों ने निजी चिकित्सक से उपचार कराकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

मनौना धाम से लौट रहे थे 60 श्रद्धालु

बस में सवार नेपाल के रूपनदेई जिले के भैरहवा थाना क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बताया कि जत्था महराजगंज जिले के नौतनवा से मनौना धाम गया था। श्रद्धालुओं में राम दवन कोयरी, कृष्ण बहादुर गिरी, विश्वनाथ मौर्या, सुखनी चाई, सुरेंद्र मौर्या, प्रतीक, डांग थापा और सतीश थापा शामिल थे। मंगलवार देर रात सभी वापस नेपाल लौट रहे थे।

सड़क किनारे खड़ी कंबाइन से टकराकर खड्ड में लटकी बस

बहराइच-सीतापुर हाईवे पर हरदी इलाके के गदामार खुर्द गांव के पास बस सड़क किनारे खड़ी कंबाइन मशीन से टकरा गई। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकराई और खड्ड में लटक गई।

तालाब में पलटने से बची बस, ग्रामीणों ने बचाया

किस्मत से बस तालाब में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस के दरवाजे व खिड़कियों के जरिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस ने किया राहत कार्य और यातायात बहाल

सूचना पाकर एसओ आलोक सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं से घटना की जानकारी ली और घंटों की मशक्कत के बाद हाईवे पर आवागमन बहाल कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल