न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, बिठूर से लौट रही अर्टिगा कार ट्रक से टकराई, महिला समेत 6 की मौत, 2 गंभीर घायल

बाराबंकी जिले के देवां थाना क्षेत्र में सोमवार रात बिठूर से लौट रही अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में महिला समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 04 Nov 2025 8:38:06

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, बिठूर से लौट रही अर्टिगा कार ट्रक से टकराई, महिला समेत 6 की मौत, 2 गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। देवां थाना क्षेत्र के कुतुलपुर गांव के पास अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक सभी लोग कानपुर के बिठूर दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में देवां-फतेहपुर मार्ग पर उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा कार ट्रक के नीचे जा घुसी, जिससे मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को तुरंत सीएचसी देवां अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में कार चालक श्रीकांत शुक्ल (40), प्रदीप रस्तोगी (60), उनकी पत्नी माधुरी (58), नितिन (45), नैमिष (25) और कृष्णा (15) शामिल हैं।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि अर्टिगा कार अपनी लेन से हटकर ट्रक वाली लेन में चली गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। कार फतेहपुर निवासी गिरधर गोपाल के नाम पर पंजीकृत थी और ड्राइवर श्रीकांत शुक्ल उसे किराए पर चला रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल