न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बलिया में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या की, ससुर और मासूम बेटे पर भी किया हमला

बलिया में सनसनीखेज वारदात में युवक ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या कर दी, जबकि ससुर और मासूम बेटे पर भी हमला किया। पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है, पुलिस जांच जारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 26 Apr 2026 4:17:57

बलिया में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या की, ससुर और मासूम बेटे पर भी किया हमला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने ससुर और तीन साल के मासूम बेटे पर भी चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बछईपुर गांव निवासी 55 वर्षीय अंतू गुप्ता ने अपनी 22 वर्षीय बेटी प्रीति की शादी कुछ साल पहले गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर गांव निवासी अमित गुप्ता से की थी। पारिवारिक विवाद के चलते प्रीति पिछले कुछ महीनों से अपने तीन साल के बेटे के साथ मायके में रह रही थी। इसी बीच आरोपी अमित अचानक ससुराल पहुंचा और पड़ोसी की दीवार के सहारे छत के रास्ते घर में घुस गया। घर में घुसते ही उसने पत्नी प्रीति, सास सुशीला (50), ससुर अंतू गुप्ता और अपने बेटे अवि पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में अवि को छोड़कर बाकी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात करीब तीन बजे सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रीति और उसकी मां सुशीला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अंतू गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस खौफनाक वारदात की वजह बना।

इसी बीच, बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र से एक और मामला सामने आया है, जिसमें दो नाबालिग किशोरियों के अपहरण का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, गांव के दो परिवारों की संयुक्त शिकायत के आधार पर लव कुमार और मिठनपुर निवासी अजय कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि 23 अप्रैल को दोनों युवकों ने 13 और 14 साल की दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।

थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल