न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमारे पास चरित्र है, मैं बिकाऊ नहीं’ – BSP में जाने की अटकलों पर आजम खान का सधा हुआ जवाब

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने BSP में शामिल होने की अटकलों पर साफगोई दिखाई। उन्होंने कहा, हमारे पास चरित्र है, मैं बिकाऊ नहीं हूँ। आजम खान ने मुकदमों, अखिलेश यादव और यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर भी अपने विचार साझा किए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 8:43:06

हमारे पास चरित्र है, मैं बिकाऊ नहीं’ – BSP में जाने की अटकलों पर आजम खान का सधा हुआ जवाब

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वह एक बड़ी पार्टी के बड़े नेता हैं, और मेरे जैसे छोटे नेता के बारे में चर्चा करना उनका बढ़प्पन है। आजम खान ने दूसरे राजनीतिक दल में शामिल होने की अटकलों पर जवाब देते हुए कहा, "हमारे पास चरित्र नाम की चीज है। लोग प्यार करें और इज्ज़त करें, मैं कोई बिकाऊ नहीं हूँ।" आजम खान ने मुकदमों और कानूनी लड़ाई पर कहा, "जहां तक मुकदमों की बात है, अगर उनमें दम होता तो मैं आज बाहर नहीं दिखता। छोटी अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुझे इंसाफ़ मिलने की उम्मीद है। एक दिन मैं पूरी तरह बेदाग हो जाऊंगा।"

जनता भी जानने लगी है मुझे

गाड़ियों के चालान और अन्य मुद्दों पर बोलते हुए आजम खान ने कहा, "मैं खुलकर कुछ नहीं कहता, क्योंकि कह दूँ तो पता नहीं क्या सजा मिल जाए। लेकिन जो लोग मुझे देशभर में नहीं जानते थे, अब मुझे जानने लगे हैं।" मीडिया ने जब पूछा कि अखिलेश यादव जेल में उनसे मिलने कभी नहीं आए, तो आजम खान ने कहा, "पांच साल छोटी कोठरी में रहते-रहते सारे एहसास ही मर गए। किसी का इंतजार करना ही नहीं रह गया।"

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर नजर

सपा सरकार बनने की संभावनाओं पर आजम खान ने कहा, "मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता। मुलायम जी जितने अजीज थे, उतने ही अखिलेश भी हैं। मैं उनकी भलाई चाहता हूँ।" मुरादाबाद के पूर्व सांसद और सपा नेता ने टिकट वितरण को लेकर कहा, "अगर मैंने किसी का टिकट नहीं दिलवाया, तो क्या मैं उनका टिकट कटवा दूँ? मैं कोई बड़ा आदमी नहीं हूँ। मैं बड़ा खादिम हूँ, बड़ा सेवक हूँ।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया