न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरोहा में नवजात की इंजेक्शन के बाद मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; क्लिनिक पर कार्रवाई

अमरोहा में निजी बाल क्लिनिक में इंजेक्शन लगने के बाद नवजात की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक सील कर जांच शुरू की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Dec 2025 6:03:19

अमरोहा में नवजात की इंजेक्शन के बाद मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; क्लिनिक पर कार्रवाई

अमरोहा। शहर के संभल-रहरा बाईपास मार्ग पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मंगलवार सुबह हुई सामान्य डिलीवरी के बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई। डिलीवरी के कुछ ही समय बाद नवजात को पास ही स्थित एक बाल रोग क्लिनिक ले जाया गया, जहां कथित तौर पर इंजेक्शन लगाए जाने के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक में जमकर हंगामा किया और लापरवाही का आरोप लगाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बताया गया कि संभल अड्डा निवासी आरिफ अहमद ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी सलमा को संभल-रहरा बाईपास स्थित मलिक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सलमा ने सामान्य प्रसव के जरिए एक बेटे को जन्म दिया।

डिलीवरी के बाद नवजात को आगे की देखभाल के लिए मीनाक्षी बाल क्लिनिक भेजा गया। परिजनों का आरोप है कि क्लिनिक में इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही क्षणों बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। नवजात की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और रिश्तेदारों का गुस्सा फूट पड़ा और क्लिनिक परिसर में हंगामा शुरू हो गया।

हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस बीच पीड़ित पिता आरिफ अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर मीनाक्षी बाल क्लिनिक के संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन या लापरवाही के कारण उनके नवजात की जान चली गई।

उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धुर्वेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के प्रारंभिक कदम के तौर पर मीनाक्षी बाल क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। क्लिनिक संचालक को नोटिस जारी कर उपचार से जुड़े सभी मेडिकल रिकॉर्ड और अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप