न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी से की मारपीट, अखिलेश यादव बोले– हिंसा का समर्थन नहीं करता

अखिलेश यादव ने नोएडा में मौलाना साजिद रशीदी के साथ हुई मारपीट पर प्रतिक्रिया देते हुए हिंसा का विरोध किया। सपा कार्यकर्ताओं पर मौलाना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद हमला करने का आरोप है। बीजेपी ने पोस्टर लगाकर अखिलेश की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 12:34:03

सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी से की मारपीट, अखिलेश यादव बोले– हिंसा का समर्थन नहीं करता

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मौलाना साजिद रशीदी पर हुई मारपीट की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा के पक्ष में नहीं हैं और न ही चाहते हैं कि उनके समर्थक इस रास्ते पर चलें।

यह मामला नोएडा में मंगलवार को आयोजित एक टीवी डिबेट शो के दौरान सामने आया, जहां सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी पर हाथ उठा दिया। दरअसल, आरोप है कि मौलाना ने मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था, जिससे सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। यही नहीं, इस घटना का वीडियो खुद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

वीडियो शेयर कर दी सफाई

सपा छात्र सभा के गौतम बुद्ध नगर जिले के अध्यक्ष मोहित नागर ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड करते हुए बताया कि वह अपने साथियों के साथ नोएडा में एक टीवी चैनल के शो में हिस्सा लेने गए थे। वहीं उनकी मौलाना साजिद रशीदी से मुलाकात हुई, जिसके दौरान डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर कहासुनी हो गई।

मोहित ने कहा कि इस बहस के बाद विवाद बढ़ा और कार्यकर्ताओं ने मौलाना की पिटाई कर दी। उनका यह भी दावा है कि मौलाना एक खास राजनीतिक दल के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर मौलाना माफी नहीं मांगते, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मौलाना ने की पुलिस में शिकायत

इस घटना के बाद मौलाना साजिद रशीदी थाना सेक्टर-126 पहुंचे और पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले पर थाना प्रभारी भूपेंद्र बालियान ने कहा कि पुलिस पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

राजनीतिक विरोध भी हुआ तेज

इस मुद्दे पर बीजेपी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को कटघरे में खड़ा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ में पोस्टर लगाकर अखिलेश की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। पोस्टर में एमएलसी सुभाष यदुवंश द्वारा तीखा सवाल किया गया है कि “जो व्यक्ति अपनी पत्नी के अपमान पर भी शांत रहता है, वह राज्य की बहनों-बेटियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेगा?”

पोस्टर में अखिलेश यादव और मौलाना साजिद रशीदी की तस्वीरें एक साथ दिखाई गई हैं, जिससे स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि भाजपा इस मुद्दे को चुनावी मोर्चे पर इस्तेमाल करने के मूड में है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल