न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा में बड़ा हादसा: महालक्ष्मी मंदिर का चबूतरा टूटा, लोगों के यमुना में गिरने से मचा हड़कंप

आगरा के महालक्ष्मी मंदिर में बड़ा हादसा, भीड़ से भरा चबूतरा अचानक यमुना नदी में धंस गया। अफवाहों से मची अफरा-तफरी, पुलिस और प्रशासन ने राहत कार्य चलाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 10:32:18

आगरा में बड़ा हादसा: महालक्ष्मी मंदिर का चबूतरा टूटा, लोगों के यमुना में गिरने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार शाम एक गंभीर हादसा सामने आया। कमला नगर के बल्केश्वर स्थित यमुना किनारे बने महालक्ष्मी मंदिर में भीड़ जमा थी। लोग उफनती यमुना को करीब से देखने पहुंचे थे और बड़ी संख्या में मंदिर के चबूतरे पर चढ़ गए। अचानक अधिक भार पड़ने से चबूतरे का पिछला हिस्सा रेलिंग समेत नदी में धंस गया। कई लोग इसके साथ नीचे गिर पड़े, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में यह खबर फैल गई कि लोग यमुना में बह गए हैं।

हादसे का वक्त और कारण

यह घटना शाम लगभग साढ़े छह बजे हुई, जब मंदिर में आरती चल रही थी। आठ साल पहले हुए जीर्णोद्धार के दौरान मंदिर के पीछे बने चबूतरे को और आगे तक बढ़ाया गया था। मजबूत पिलरों पर टिके इस चबूतरे पर बेंच भी लगाई गई थीं, ताकि लोग बैठकर यमुना का दृश्य देख सकें। इन दिनों नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे।

चश्मदीदों की दास्तान

मंदिर परिसर में मौजूद गुड्डी देवी ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज आई और लोग बाहर की ओर भागने लगे। जब उन्होंने कारण पूछा तो पता चला कि चबूतरे का एक बड़ा हिस्सा यमुना में समा गया है। कई लोगों के दबने और बह जाने की चर्चा फैल गई। अफवाहें इतनी तेजी से फैलीं कि पूरे इलाके में डर और बेचैनी का माहौल बन गया।

प्रशासन और राहत कार्य

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस, जिलाधिकारी अरविंद बंगारू मलप्पा और डीसीपी सिटी सोनम कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। गोताखोरों को तुरंत यमुना में उतारा गया और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा।

करीब रात दस बजे तक किसी भी व्यक्ति ने यह शिकायत नहीं की कि उसका कोई परिजन या परिचित लापता है। पुलिस और प्रशासन का मानना है कि चबूतरे से गिरने वाले लोग सुरक्षित बाहर निकल आए होंगे। इसके बावजूद खोजबीन का कार्य एहतियात के तौर पर जारी रखा गया। फिलहाल जनहानि की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया