न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी की रस्म में ताबड़तोड़ फायरिंग, आगरा पुलिस की सख्ती—दो आरोपी पकड़े गए, हथियार जब्त

आगरा में शादी समारोह के दौरान घुड़चढ़ी की रस्म में हुई हर्ष फायरिंग पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। वीडियो वायरल होने के बाद सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, दो आरोपी गिरफ्तार किए गए और दो लाइसेंसी राइफलें जब्त कर उनके लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की गई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 29 Dec 2025 12:32:51

शादी की रस्म में ताबड़तोड़ फायरिंग, आगरा पुलिस की सख्ती—दो आरोपी पकड़े गए, हथियार जब्त

आगरा। शादी समारोह में लाइसेंसी हथियार लेकर पहुंचे कुछ युवकों ने घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की। शनिवार को इस हर्ष फायरिंग की चार वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। घटना के तुरंत बाद थाना पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, दो लाइसेंसी राइफलें जब्त की गईं और उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की सिफारिश की गई।

वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज


जागरण की खबर के अनुसार हर्ष फायरिंग की यह घटना 4 दिसंबर की है। बमरौली कटारा के गांव बिझामई निवासी धर्मेंद्र के पुत्र रवि की शादी थी। ग्रामीण, रिश्तेदार और दोस्तों ने शादी समारोह में भाग लिया। शाम करीब पांच बजे घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान दूल्हे के दोस्त लाइसेंसी रिवाल्वर, रायफल और अन्य हथियार लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। 27 दिसंबर को इस हर्ष फायरिंग के चार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए। वीडियो की लंबाई क्रमशः 7 सेकेंड, 24 सेकेंड, 25 सेकेंड और 29 सेकेंड थी। वीडियो में युवकों को फायरिंग करते और हथियार लहराते देखा जा सकता है।

पुलिस ने जब्त की राइफलें और की कार्रवाई

एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बमरौली कटारा पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने बिझागई गांव निवासी गौरव सिंह, रामखिलाड़ी, गंगाराम शशांक उर्फ कान्हा पुत्र गंगाराम, लक्ष्मी नारायण, संजय जसावत, शशांक उर्फ कान्हा तथा डौकी के गांव कुंडौल निवासी अभिषेक धाकरे के खिलाफ दारोगा आशीष तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।

दो आरोपित गिरफ्तार, रायफलें बरामद

रविवार को पुलिस ने अभिषेक धाकरे और संजय जसावत को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि हर्ष फायरिंग गौरव और रामखिलाड़ी की लाइसेंसी रायफलों और अन्य हथियारों से की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों से राइफलें बरामद कर उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की सिफारिश की है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

एसीपी का सख्त बयान


एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि शादी, विवाह या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग अपराध है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वीडियो बनाने वाले ही बने मुसीबत में


हर्ष फायरिंग के वीडियो युवकों ने खुद बनाए थे। कोई भी घटना की शिकायत पहले दर्ज नहीं कराई गई। 23 दिनों तक पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं मिली। संजय जसावत ने वीडियो को अपनी सोशल मीडिया आईडी पर पोस्ट किया, जिसके बाद शनिवार को वीडियो वायरल हो गए और पुलिस को घटना का पता चला। इस घटना ने पुलिस की गांव-गांव निगरानी की क्षमताओं पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप