न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा नहर सफाई में घोटाला: जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण

आगरा जिले में नहरों की सफाई और खड़ंजा निर्माण में करोड़ों रुपये के खर्च के बावजूद अधूरा काम और धांधली सामने आई। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने मौके पर जाकर नहरों का भौतिक सत्यापन किया और अधिशासी अभियंता की शिकायत शासन को भेजी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Nov 2025 8:54:26

आगरा नहर सफाई में घोटाला: जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण

आगरा जिले में नहरों की सफाई और खड़ंजा निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद काम अधूरा और खामियों से भरा पाया गया। माइनर से घास-फूस हटाने का कार्य अधूरा रहा, वहीं सिल्ट निकालने के बाद उसे उसी जगह डाल दिया गया। मंगलवार को जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए जिला पंचायत कार्यालय में “सिंचाई बंधु” की बैठक बुलाई गई।

बैठक रद्द, मौके पर पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष

जिला नहर विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार सिंह बैठक में उपस्थित नहीं हुए। उनकी गैरमौजूदगी के कारण बैठक रद्द कर दी गई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया स्वयं माइनर और नहर का भौतिक सत्यापन करने मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण में स्पष्ट तौर पर नहरों की सफाई में धांधली और काम में गड़बड़ी सामने आई। नाराजगी जताते हुए डॉ. भदौरिया ने अधिशासी अभियंता की शिकायत शासन को भेजी।

सफाई और खड़ंजा निर्माण पर करोड़ों रुपये बर्बाद

इस साल सितंबर में जिले की रजवाह एवं माइनर में घास-फूस हटाने और पटरी खड़ंजा बनाने के लिए सवा दो करोड़ रुपये से अधिक की निविदाएं निकाली गई थीं। ठेकेदारों को 25 दिन में नहरों की सिल्ट और घास-फूस निकालने तथा पटरी बनाने का कार्य करना था। नवंबर के पहले सप्ताह तक नहरों में पानी आने की व्यवस्था होनी थी।

लेकिन जब जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर निरीक्षण किया तो पाया कि श्यामो माइनर की सिल्ट और घास-फूस को जेसीबी से हटाने के बाद पास ही फेंक दिया गया था, जो दोबारा माइनर में वापस जा सकता है। माइनर की पटरियों पर अतिक्रमण नजर आया और पूर्व में निकाली गई मिट्टी-घास को समतल नहीं किया गया था, जिससे माइनर की पटरियों पर आवागमन मुश्किल हो गया।

किसानों को पड़ेगा नुकसान

दिगनेर टर्मिनल रजवाह की लंबाई 63 किलोमीटर है और इस टर्मिनल से जिले की 50 प्रतिशत भूमि सिंचित होती है। सफाई का कार्य अधूरा रहने से किसानों की आलू की फसल समय पर सिंचित नहीं हो पाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अधिशासी अभियंता की गैरहाजिरी पर नाराजगी

अधिशासी अभियंता नीरज कुमार सिंह ने इस वर्ष 18 जून को पदभार ग्रहण किया था, लेकिन वे केवल सितंबर में मासिक बैठक में शामिल हुए। बाकी सभी मासिक बैठकों में उनकी लगातार अनुपस्थिति रही। इससे नहरों की सफाई और अन्य मामलों पर आवश्यक विचार-विमर्श नहीं हो सका। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने अधिशासी अभियंता के गैर जिम्मेदाराना रवैये की शिकायत शासन को पत्र लिखकर की है।

अधिशासी अभियंता का पक्ष

अधिशासी अभियंता नीरज कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर वे डीसी मनरेगा के साथ जांच में गए थे। बैठक में उन्होंने दो सहायक अभियंताओं को भेजा था और नहर निरीक्षण के दौरान भी वे उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप