न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की पढ़ाई में क्रांति की शुरुआत, 17 वर्षीय आदित्य ने बनाया AI रोबोट टीचर, इस फिल्म से मिली प्रेरणा

17 वर्षीय आदित्य ने रोबोट फिल्म से प्रेरणा लेकर AI रोबोट टीचर बनाया, जो बच्चों के सवालों का जवाब देता है और शिक्षक के अनुपस्थित होने पर कक्षा का संचालन करता है। यह नवाचार शिक्षा में क्रांति लाने वाला साबित हो रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Dec 2025 8:59:19

बच्चों की पढ़ाई में क्रांति की शुरुआत, 17 वर्षीय आदित्य ने बनाया AI रोबोट टीचर, इस फिल्म से मिली प्रेरणा

फिल्में सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं होतीं, वे संदेश भी देती हैं; बस जरूरत होती है उस संदेश को समझने की। 12वीं के विज्ञान वर्ग के 17 वर्षीय छात्र आदित्य ने 'रोबोट' फिल्म से प्रेरित होकर एआई रोबोट टीचर विकसित किया है। इस रोबोट में एलएच चिपसेट का उपयोग किया गया है और किसी शिक्षक के अनुपस्थित रहने पर इसे धीरे-धीरे कक्षा में इस्तेमाल किया जा रहा है।

बुलंदशहर के बीसा कॉलोनी निवासी, मूल रूप से चंद्रवाली के अशोक कुमार एक निजी डॉक्टर के क्लिनिक में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत हैं। उनका बेटा आदित्य शिवचरन इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग में 12वीं का छात्र है।

आदित्य ने बताया कि उन्होंने 'रोबोट' फिल्म देखकर एआई टीचर बनाने का विचार किया। विज्ञान शिक्षक हरिओम सक्सेना के मार्गदर्शन में आदित्य ने इस रोबोट को तैयार करना शुरू किया। उन्होंने इसमें राजवैरीपाइ (आरपीआई) के साथ लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) चिपसेट का उपयोग किया।

इंसानी मस्तिष्क की तरह डेटा प्रोसेस करता है रोबोट

आदित्य ने बताया कि एलएलएम चिपसेट के माध्यम से रोबोट इंसानी दिमाग की तरह डेटा को प्रोसेस करता है। इसमें सभी विषयों की जानकारी अपलोड की गई है। रोबोट बनाने के लिए आदित्य ने महिला का डमी पुतला और चार्जिंग बैटरी का उपयोग किया।

इस एआई रोबोट पर लगभग 25,000 रुपये खर्च हुए हैं। यह रोबोट छात्रों के सवाल सुनकर उनके उत्तर देता है। कक्षा में बच्चे एआई टीचर से संवाद करते हुए बेहद उत्साहित हैं।

किसी शिक्षक के अनुपस्थित रहने पर इस एआई रोबोट के जरिए कक्षा का संचालन किया जाता है। शिवचरन इंटर कॉलेज इसे पेटेंट कराने की प्रक्रिया में है। आदित्य चाहते हैं कि अधिक से अधिक विद्यार्थी एआई तकनीक से जुड़ें और इसका लाभ उठाएं।

सभी को चकित कर दिया आदित्य ने

12वीं के इस छात्र ने विज्ञान के प्रति अपनी सोच और रचनात्मकता से सभी को अचंभित कर दिया है। कॉलेज में लोग इस एआई रोबोट टीचर को देखने आने लगे हैं।- अरविंद कुमार, प्रधानाचार्य, शिवचरन इंटर कॉलेज

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल