न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप, इंडिगो फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

हैदराबाद एयरपोर्ट पर पपीता राजन नाम से आए ईमेल ने हड़कंप मचा दिया। मेल में इंडिगो फ्लाइट को रोकने और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। बीटीएसी ने तत्काल एक्शन लेते हुए फ्लाइट को डायवर्ट किया और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Nov 2025 1:35:33

हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप, इंडिगो फ्लाइट को  किया गया डायवर्ट

शनिवार सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) पर अफरातफरी मच गई जब एयरपोर्ट प्रशासन को एक संदिग्ध ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत सतर्कता बढ़ाते हुए इंडिगो की एक उड़ान को एहतियातन नजदीकी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया।

ईमेल से फैली दहशत

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, 1 नवंबर 2025 की सुबह 5:25 बजे एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट मेल (customersupport@gmrgroup.in) पर “पपीता राजन” नामक आईडी से एक ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल का सब्जेक्ट था — “इंडिगो 68 की हैदराबाद जाने वाली लैंडिंग रोकें।” संदेश पढ़ने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए क्योंकि इसमें हैदराबाद एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

धमकी भरे मेल की सामग्री

मेल में लिखा था कि “LTTE और ISI से जुड़े लोग 1984 के मद्रास एयरपोर्ट हमले जैसी घटना को दोहराने की साजिश रच रहे हैं। यह धमाका एयरपोर्ट के फ्यूल टैंक में लगाए गए माइक्रोबॉट्स और फ्यूजलेज के जरिए किया जाएगा। इस विस्फोटक में एक शक्तिशाली नर्व गैस का उपयोग किया गया है। यह फ्रैंकफर्ट ऑपरेशन से संबंधित परीक्षण का हिस्सा है। आगे की जानकारी के लिए नीचे दिए गए स्टेग्नोग्राफिक डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़ें।”

बीटीएसी ने उठाया त्वरित कदम

जैसे ही ईमेल की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंची, बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी (BTAC) ने आपात बैठक बुलाई। समिति ने ईमेल को “संवेदनशील खतरा” मानते हुए तुरंत कार्रवाई का निर्णय लिया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इंडिगो फ्लाइट को पास के एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करने के आदेश जारी किए गए।

फ्लाइट के कैप्टन को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के जरिए सूचित किया गया, जिसके बाद विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया।

सुरक्षा एजेंसियों में हलचल

घटना के तुरंत बाद जीएमआर सुरक्षा टीम ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल और खुफिया एजेंसियों को ईमेल की उत्पत्ति का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट के सभी टर्मिनलों, रनवे और कार्गो क्षेत्रों में सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है।

फिलहाल एयरपोर्ट संचालन सामान्य है, लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और जांच जारी है कि धमकी वास्तविक थी या फर्जी मेल के जरिए अफवाह फैलाने की कोशिश की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत