न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोडाईकनाल में दिल दहला देने वाली घटना, युवा डॉक्टर ने खुद की नसों में चढ़ाया ‘जहरीला पदार्थ’, कर्ज के बोझ ने ली जान!

तमिलनाडु के कोडाईकनाल में एक युवा डॉक्टर ने कार में बैठकर IV फ्लूड से आत्महत्या कर ली। कर्ज से परेशान डॉक्टर जोशुआ सम्राज का शव जंगल में कार के अंदर मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 4:50:02

कोडाईकनाल में दिल दहला देने वाली घटना, युवा डॉक्टर ने खुद की नसों में चढ़ाया ‘जहरीला पदार्थ’, कर्ज के बोझ ने ली जान!

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कोडाईकनाल के पास स्थित एक सुनसान क्षेत्र से एक युवा डॉक्टर द्वारा आत्महत्या किए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्राथमिक आशंका यह जताई जा रही है कि युवा डॉक्टर ने खुद की नसों में जहरीला तरल पदार्थ (IV ड्रिप फ्लूड) इंजेक्ट कर आत्महत्या की। क्योंकि मौके पर पहुंची पुलिस को उसकी कार से एक IV फ्लूड की बोतल और अन्य मेडिकल सामग्री बरामद हुई है।

मृतक डॉक्टर की पहचान डॉ. जोशुआ सम्राज के रूप में हुई है, जो पेशे से एक चिकित्सक था और सलेम जिले में एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि डॉ. जोशुआ पिछले कुछ समय से भारी आर्थिक तंगी और कर्ज से जूझ रहा था।

डॉ. जोशुआ सम्राज, जो मदुरै के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में कार्यरत था, उसकी कार बीते तीन दिनों से कोडाईकनाल के पास पुंपराई के घने जंगलों में खड़ी हुई थी। जब स्थानीय ग्रामीणों ने कार को एक ही स्थान पर लंबे समय तक खड़ा देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

कार के अंदर मिला शव, सुसाइड नोट ने किया भावुक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का निरीक्षण किया, जिसमें डॉक्टर सम्राज मृत अवस्था में पाया गया। कार के अंदर से एक भावुक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपने आत्मघाती कदम के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है, बल्कि अपने माता-पिता और परिवार से माफी मांगी है।

सुसाइड नोट में आत्महत्या के स्पष्ट कारण का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस जांच से सामने आया है कि वह भारी कर्ज के बोझ से दबा हुआ था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से अनुमान लगाया जा रहा है कि डॉक्टर जोशुआ ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाज़ी में भारी रकम गंवा दी थी। हालांकि, पुलिस और मृतक के परिजनों ने अब तक इस आशंका की पुष्टि नहीं की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह एक पूर्व-नियोजित आत्महत्या लग रही है, जिसमें डॉक्टर ने मेडिकल जानकारी का उपयोग करते हुए खुद को धीमे ज़हर से मार डाला। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सके।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। यह घटना न केवल चिकित्सा जगत को, बल्कि पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर रही है कि मानसिक तनाव और आर्थिक बोझ आज युवाओं को किस हद तक तोड़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत