न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेन्नई एयरपोर्ट पर ₹60 करोड़ की कोकीन जब्त, एनसीबी ने नाइजीरियाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 5.618 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 60 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 9:29:23

चेन्नई एयरपोर्ट पर ₹60 करोड़ की कोकीन जब्त, एनसीबी ने नाइजीरियाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़

चेन्नई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 5.618 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 60 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ दृष्टिकोण और केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत उठाया गया, जिसे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

यह कार्रवाई 1 सितंबर 2025 को हुई, जब एनसीबी चेन्नई और एयर इंटेलिजेंस यूनिट, कस्टम्स विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान से अदीस अबाबा से चेन्नई पहुंचे दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में एक 25 वर्षीय युवक उत्तराखंड के बागेश्वर का निवासी है, जिसने बीए की पढ़ाई की है, जबकि दूसरा 26 वर्षीय आईटीआई पास युवक हिमाचल प्रदेश के चंबा से है। जांच में सामने आया कि दोनों पिछले कई वर्षों से कोकीन की तस्करी में सक्रिय थे और अफ्रीका से भारत तक इसे पहुंचाने वाले नेटवर्क का हिस्सा थे।

एनसीबी की गहन जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरे रैकेट का संचालन दिल्ली से एक नाइजीरियाई नागरिक कर रहा था। वह 2023 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था और चेन्नई के ग्लेनीगल्स हेल्थसिटी में इलाज भी करा चुका था। हालांकि, 2024 में वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी वह भारत में अवैध रूप से रहकर ड्रग्स का धंधा चला रहा था। एनसीबी ने उसे भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, मुंबई से भी चंबा निवासी 26 वर्षीय स्नातक को हिरासत में लिया गया है, जिसकी संलिप्तता इस सिंडिकेट से जुड़ी हुई बताई जा रही है।

पकड़ी गई कोकीन की गुणवत्ता बेहद उच्च स्तर की है, जिसकी खुदरा कीमत 8,000 से 12,000 रुपये प्रति ग्राम तक है। इस तरह की खेप सीधे बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की ओर इशारा करती है। एनसीबी अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सहयोगियों, वित्तीय लेन-देन और तस्करी के मार्गों की जांच में जुट गई है। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत में ड्रग्स तस्करी में विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से अफ्रीकी मूल के लोगों की संलिप्तता चिंताजनक है। इस संदर्भ में राज्यों के साथ डेटा साझा कर उन विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है जो वीजा अवधि से अधिक समय तक देश में अवैध रूप से रह रहे हैं।

यह जब्ती सरकार के ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान को मजबूती देती है। एनसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गोपनीय सूचना को टोल-फ्री नंबर 1933 पर साझा करें। एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत