न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु में CM विजय ने फहराया तिरंगा, पहली कतार में दिखीं तृषा; पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए किए बड़े ऐलान

तमिलनाडु CM विजय ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। तृषा कृष्णन पहली कतार में दिखीं। पूर्व सैनिकों और नवजात बच्चों के लिए योजनाओं का ऐलान किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 15 Aug 2026 11:58:37

तमिलनाडु में CM विजय ने फहराया तिरंगा, पहली कतार में दिखीं तृषा; पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए किए बड़े ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फोर्ट सेंट जॉर्ज परिसर में तिरंगा फहराया। समारोह के दौरान विजय के माता-पिता के साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी पहली कतार में नजर आईं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से तृषा कई कार्यक्रमों में विजय के साथ दिखाई दे चुकी हैं।

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के अधिकारों और भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार तमिलनाडु के हितों और अधिकारों के विपरीत जाने वाली नीतियों का लगातार विरोध करेगी। विजय ने भ्रष्टाचार को खत्म करने को आजादी के लक्ष्य से जोड़ते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है।

भ्रष्टाचार पर सीएम विजय का जोर

सीएम विजय ने दावा किया कि सरकार के धन को निजी लोगों तक पहुंचने से रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार के खिलाफ काम करने वाली ताकतों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को कमजोर करने की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा और उसके खिलाफ होने वाली साजिशों को नाकाम किया जाएगा।

15 सितंबर से नवजात बच्चों के लिए योजना

मुख्यमंत्री विजय ने एक नई योजना की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि द्रविड़ नेता सी.एन. अन्नादुरई की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर से सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों के लिए सोने की अंगूठी देने की योजना शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 'थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम' नाम की इस योजना पर 755.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका ऐलान स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान किया गया।

पूर्व सैनिकों के परिवारों को बढ़ी आर्थिक मदद

विजय ने पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता बढ़ाने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली सहायता राशि को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये किया जाएगा।

इसके अलावा दिव्यांग पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता में भी बढ़ोतरी की जाएगी। यह राशि अब 5,000 रुपये के बजाय 7,000 रुपये होगी।

सामाजिक न्याय वाली सरकार का दावा

मुख्यमंत्री विजय ने अपने संबोधन में तमिलनाडु की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने जाति और धर्म से जुड़े मुद्दों को पीछे रखते हुए तथा पैसे और बाहुबल को खारिज कर सामाजिक न्याय वाली सरकार के गठन के लिए उनकी सरकार को समर्थन दिया है।

विजय ने दोहराया कि उनकी सरकार का प्रमुख लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करना है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने लाल किले से बताया विकसित भारत का रोडमैप, ‘शक्ति की सप्तधारा’ में इन 7 क्षेत्रों पर जोर

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत