न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर पर अजीत डोभाल का साहसिक बयान, भारत में नुकसान की एक भी तस्वीर हो तो दिखाओ

अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य सटीकता और स्वदेशी क्षमता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के भीतर 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए और भारत में कोई क्षति नहीं हुई। विदेशी मीडिया की आलोचनाओं पर उन्होंने चुनौती दी कि यदि कोई नुकसान हुआ हो तो उसकी एक भी तस्वीर दिखाई जाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 2:36:45

ऑपरेशन सिंदूर पर अजीत डोभाल का साहसिक बयान, भारत में नुकसान की एक भी तस्वीर हो तो दिखाओ

चेन्नई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि यह एक अत्यंत सटीक सैन्य कार्रवाई थी। IIT मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में बोलते हुए डोभाल ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में भारत की ओर किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। उन्होंने विदेशी मीडिया की आलोचनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा—"अगर भारत में एक कांच भी टूटा हो, तो उसकी तस्वीर दिखाओ।"

डोभाल के अनुसार, 7 मई को हुए इस मिशन में भारत ने पाकिस्तान के अंदर 23 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। हमले क्रॉस क्रॉस पैटर्न में किए गए और सभी लक्ष्यों पर सटीक वार किया गया। उन्होंने कहा, "हमने कोई निशाना नहीं चूका, और कहीं और हमला नहीं किया।"

विदेशी मीडिया की आलोचना पर करारा जवाब


डोभाल ने न्यूयॉर्क टाइम्स समेत कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स का जिक्र करते हुए कहा कि वे सिर्फ पाकिस्तान के एयरबेस की पहले और बाद की तस्वीरें दिखा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत के किसी हिस्से में कोई क्षति नहीं हुई और जो तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं, वे केवल पाकिस्तानी ठिकानों की हैं। डोभाल ने दोहराया, "सरगोधा, रहीम यार खान और चकलाला जैसी जगहों की तस्वीरें दिखाकर बातें बनाई जा रही हैं, लेकिन भारत पर कोई असर नहीं पड़ा।"

स्वदेशी तकनीक से भारत की ताकत

NSA डोभाल ने बताया कि ऑपरेशन में अधिकांश तकनीक भारत की स्वदेशी थी और यही भारत की सैन्य मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अब भारत बिना सीमा पार किए भी दुश्मन को गहराई में जाकर निशाना बना सकता है।

उन्होंने कहा, "हमें गर्व है कि हमने स्वदेशी संसाधनों से इतनी सटीक और प्रभावशाली कार्रवाई की।"

पाकिस्तान की विफल जवाबी कार्रवाई

डोभाल ने जानकारी दी कि भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की गई, लेकिन भारत की एयर डिफेंस ने सभी हमलों को विफल कर दिया। इसके बाद भारत ने 11 पाकिस्तानी एयरबेस को भी निशाना बनाया। यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी