न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गणतंत्र दिवस 2026: साइबर क्राइम विशेषज्ञ DIG शांतनु कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक, राजस्थान के 17 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस 2026 पर राजस्थान के DIG शांतनु कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा। साथ ही IG दीपक कुमार, परम ज्योति और 16 अन्य पुलिसकर्मी उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होंगे। गृह रक्षा दल के वीरों को भी सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 26 Jan 2026 10:32:05

गणतंत्र दिवस 2026: साइबर क्राइम विशेषज्ञ DIG शांतनु कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक, राजस्थान के 17 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सम्मानित अधिकारियों की सूची जारी की है। इस बार राजस्थान के DIG (साइबर क्राइम) शांतनु कुमार सिंह को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही, IG दीपक कुमार, परम ज्योति और विभाग के 16 अन्य पुलिसकर्मी अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होंगे। राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।

DIG शांतनु कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक

साइबर अपराध नियंत्रण और आधुनिक पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य के लिए मशहूर DIG शांतनु कुमार सिंह को इस साल सर्वोच्च राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनकी लंबी सेवा, ईमानदारी और नवाचारों के लिए उन्हें दिया जा रहा है।

IG दीपक कुमार और परम ज्योति समेत 16 अधिकारी पुलिस पदक के हकदार

राज्य के 16 पुलिसकर्मी, जिनमें दो IPS अधिकारी शामिल हैं, को पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। इसमें प्रमुख नाम हैं:

होम डिपार्टमेंट के IG दीपक कुमार

क्राइम ब्रांच के IG परम ज्योति

जैसलमेर के एडिशनल SP रेवंत दान

RPA के एडिशनल SP धनपत राज

एडिशनल SP महावीर सिंह शेखावत

बौंली-सवाईमाधोपुर के एडिशनल SP नीलकमल मीणा

पुलिस इंस्पेक्टर विजिलेंस जयपुर सुरेंद्र यादव

पुलिस इंस्पेक्टर CID (CB) जयपुर स्नेहलता जाट

अन्य सम्मानित अधिकारी और कर्मचारी

उप निरीक्षक थानाधिकारी गहनोली मोड़, जिला भरतपुर कृष्णवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह

उप निरीक्षक कार्यालय IG पुलिस कोटा रेंज हरीशंकर

सहायक उप निरीक्षक सिविल राइट्स पुलिस मुख्यालय उमेश पारीक

सहायक उप निरीक्षक, CID (SSB), जोन उदयपुर बालू लाल

सहायक उप निरीक्षक कार्यालय SP जिला-नागौर लक्ष्मीनारायण

सहायक उप निरीक्षक कार्यालय SP, GRP जोधपुर महेन्द्र सिंह

हैड कांस्टेबल 81, कार्यालय कमांडेंट SDRF जयपुर सत्यवीर

हैड कांस्टेबल 44, 4th Battalion RAC, जयपुर (हाल सेवानिवृत्त)

गृह रक्षा दल के वीरों का सम्मान


सर्वश्रेष्ठ सेवा पदक के लिए बाड़मेर की सीमा गृह रक्षा दल के प्लाटून कमांडर नारणाराम और टोंक के गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के प्लाटून कमांडर रामकिशोर को सम्मानित किया जाएगा। भारत-पाक सीमा सुरक्षा, ऑपरेशन विजय (कारगिल युद्ध) और कठिन मोर्चों पर अटूट अनुशासन और नेतृत्व के लिए इन्हें यह सम्मान मिलेगा। इसके अलावा, ऑपरेशन पराक्रम और बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सफल चुनावी संचालन के लिए घनश्याम सिंह को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल