न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के पोखरण से ISI एजेंट गिरफ्तार, पैसों के लालच में पाकिस्तान को भेज रहा था सेना की संवेदनशील जानकारी

राजस्थान के पोखरण से पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट गिरफ्तार, पैसों के लालच में भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। राजस्थान पुलिस ने आरोपी को शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 9:25:10

राजस्थान के पोखरण से ISI एजेंट गिरफ्तार, पैसों के लालच में पाकिस्तान को भेज रहा था सेना की संवेदनशील जानकारी

राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने जैसलमेर जिले के पोखरण क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी दर्ज की है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भारतीय सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण और संवेदनशील सूचनाओं को पाकिस्तान को भेजने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस, प्रफुल्ल कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राज्य में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखी जा रही है। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पोखरण के थाना सांकड़ा अंतर्गत नेडान गांव निवासी झबराराम, पुत्र भाना राम (28 वर्ष) की गतिविधियां संदिग्ध हैं। तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क बनाए हुए था।

आईएसआई के जाल में फंसा आरोपी

पूछताछ और मोबाइल के तकनीकी परीक्षण में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी झबराराम को पाक एजेंसियों ने हनीट्रैप और धन के लालच में फंसाया। इस लालच में आकर उसने भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील सूचनाओं को साझा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने अपने नाम से जारी सिम कार्ड का ओटीपी पाक हैंडलर्स को भेजकर व्हाट्सएप सक्रिय किया, जिसका उपयोग देशविरोधी गतिविधियों में किया जा रहा था।

एडीजी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि संदेह पुख्ता होने पर झबराराम को केन्द्रीय पूछताछ केंद्र, जयपुर लाया गया। यहाँ राजस्थान पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से उससे कड़ी पूछताछ की। अपराध साबित होने पर राजस्थान पुलिस ने शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत शुक्रवार शाम को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को आज जयपुर की अदालत में पेश किया जाएगा, जहाँ उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?