न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, 80 हजार में तय होती थी डील, 6 आरोपी रंगे हाथों दबोचे गए

राजस्थान के कोटपूतली–बहरोड़ क्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच के अवैध रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। 80 हजार रुपये में डील तय होती थी, पीएनडीटी टीम ने 6 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 20 Jan 2026 08:36:02

राजस्थान: भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, 80 हजार में तय होती थी डील, 6 आरोपी रंगे हाथों दबोचे गए

राजस्थान में अवैध भ्रूण लिंग जांच का मामला एक बार फिर सामने आया है। इससे पहले 8 जनवरी को उदयपुर में महिला डॉक्टर और एक दलाल की गिरफ्तारी के बाद यह मुद्दा चर्चा में था, और अब कोटपूतली–बहरोड़ क्षेत्र से एक और बड़ा खुलासा हुआ है। हरियाणा से सटे राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय बताया जा रहा है। नारनौल पीएनडीटी प्राधिकरण की कार्रवाई में सामने आया है कि यह नेटवर्क 80 हजार रुपये में गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग बताने का सौदा करता था।

NDTV राजस्थान की खबर के अनुसार, नोडल अधिकारी डॉ. विजय यादव के नेतृत्व में जिला प्रशासन की विशेष रेड टीम ने कोटपूतली–बहरोड़ क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। इस दौरान छह आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जो गर्भवती महिलाओं को अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए राजस्थान ला रहे थे। आरोपितों के पास से सौदे से जुड़े कई अहम सबूत भी बरामद किए गए हैं।

छापेमारी में मिले अहम सबूत

रेड के दौरान टीम को पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, अन्य मेडिकल उपकरण, चार कारें, दो मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट्स, वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल भुगतान से संबंधित पुख्ता प्रमाण मिले। इन सभी साक्ष्यों के आधार पर थाना शहर नारनौल में पीसीपीएनडीटी एक्ट, बीएनएस और एनएमसी एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डिकोय महिला बनाकर रची गई पूरी योजना

जिला समुचित प्राधिकरण पीएनडीटी नारनौल को 24 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि हरियाणा की गर्भवती महिलाओं को सुनियोजित ढंग से राजस्थान के कोटपूतली इलाके में ले जाकर भ्रूण लिंग जांच कराई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए 16 जनवरी को जिला नोडल अधिकारी पीएनडीटी डॉ. विजय कुमार यादव की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई। सच सामने लाने के लिए सरकारी योजना ‘बेटी बचाओ’ के तहत एक महिला को डिकोय के रूप में तैयार किया गया। गिरोह के संपर्ककर्ता से व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिए बातचीत की गई, जिसमें 80 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच का सौदा तय हुआ। रकम फोनपे के जरिए तीन किश्तों में ट्रांसफर कराई गई, जिसके स्क्रीनशॉट जांच टीम के पास सुरक्षित हैं।

नारनौल से कोटपूतली तक चला पीछा

18 जनवरी को आरोपितों ने गर्भवती महिला को नारनौल के रघुनाथपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास बुलाया। वहां से उसे अलग-अलग वाहनों में बैठाकर कोटपूतली ले जाया गया। पीएनडीटी टीम लगातार पूरे रास्ते आरोपितों पर नजर रखे हुए थी। कोटपूतली के मोहल्ला बड़ाबास स्थित एक मकान में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के जरिए भ्रूण लिंग जांच की जा रही थी। जैसे ही महिला डिकोय ने तय संकेत दिया, टीम ने मौके पर दबिश देकर तीन आरोपितों को वहीं पकड़ लिया।

मौके पर मिली दूसरी गर्भवती महिला, आरोपी फरार

छापेमारी के दौरान एक और गर्भवती महिला भी उस मकान में मौजूद मिली, जिसकी पहले ही जांच की जा चुकी थी। हालांकि उसका पति मौके से फरार होने में सफल रहा। इसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए मुख्य सौदागर को चरखी दादरी से और एक अन्य आरोपी को सतनाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में चरखी दादरी के कादमा गांव निवासी मुख्य सौदागर बिरेंद्र, सतनाली क्षेत्र से सुनील, हमीदपुर निवासी जितेंद्र, राजस्थान के कोटपूतली के गांव कंवरपुरा निवासी धर्मवीर, कोटपूतली के मोहल्ला बड़ा बास निवासी आनंद जांगिड़ और महेंद्रगढ़ जिले के मुंडियाखेड़ा निवासी पवन कुमार शामिल हैं। सभी आरोपितों को नारनौल लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 की धारा 3, 3बी, 4, 5, 6, 18, 29 तथा नियम 3ए, 9, 10, 18 के साथ-साथ बीएनएस की धारा 318, 61 और एनएमसी एक्ट की धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित ठिकानों की भी पड़ताल कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

होर्मुज को खुला और निर्बाध रखना सामूहिक जिम्मेदारी: UAE में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी का संदेश
होर्मुज को खुला और निर्बाध रखना सामूहिक जिम्मेदारी: UAE में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी का संदेश
भारतीय रेलवे का बड़ा टेक्नोलॉजी अपडेट! अब बॉडी कैमरा पहनकर टिकट जांच करेंगे TTE, रिकॉर्ड होगी पूरी कार्रवाई
भारतीय रेलवे का बड़ा टेक्नोलॉजी अपडेट! अब बॉडी कैमरा पहनकर टिकट जांच करेंगे TTE, रिकॉर्ड होगी पूरी कार्रवाई
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज, TMC के भीतर असंतोष गहराया; महिला सांसदों की नाराजगी से बढ़ी मुश्किलें
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज, TMC के भीतर असंतोष गहराया; महिला सांसदों की नाराजगी से बढ़ी मुश्किलें
12वीं में सप्लीमेंट्री आने से छात्र ने की आत्महत्या, अगले ही दिन सदमे में दादी की भी मौत
12वीं में सप्लीमेंट्री आने से छात्र ने की आत्महत्या, अगले ही दिन सदमे में दादी की भी मौत
पश्चिम बंगाल में अवैध कब्जों पर सख्त रुख, सिलीगुड़ी में बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी; यूपी से मंगाए जाएंगे 24 मशीनें
पश्चिम बंगाल में अवैध कब्जों पर सख्त रुख, सिलीगुड़ी में बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी; यूपी से मंगाए जाएंगे 24 मशीनें
NEET-UG री-एग्जाम पर बड़ा अपडेट: पेपर लीक के बाद सरकार ने किए 6 अहम फैसले, अभ्यर्थियों के लिए कई राहत भरे ऐलान
NEET-UG री-एग्जाम पर बड़ा अपडेट: पेपर लीक के बाद सरकार ने किए 6 अहम फैसले, अभ्यर्थियों के लिए कई राहत भरे ऐलान
बंगाल में करारी हार के बाद भी नहीं नरम पड़े अभिषेक बनर्जी, फिर दिए तीखे बयान
बंगाल में करारी हार के बाद भी नहीं नरम पड़े अभिषेक बनर्जी, फिर दिए तीखे बयान
गर्मियों की रातों में नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये 5 कूलिंग ट्रिक्स, मिनटों में मिलेगा आराम और गहरी नींद
गर्मियों की रातों में नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये 5 कूलिंग ट्रिक्स, मिनटों में मिलेगा आराम और गहरी नींद
चश्मे को साफ रखने का सही तरीका, इन आसान स्टेप्स से बचाएं लेंस को स्क्रैच और बढ़ाएं उसकी उम्र
चश्मे को साफ रखने का सही तरीका, इन आसान स्टेप्स से बचाएं लेंस को स्क्रैच और बढ़ाएं उसकी उम्र
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, 10 मिनट में घर पर बनाएं नेचुरल मैंगो फेस पैक; पाए निखार
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, 10 मिनट में घर पर बनाएं नेचुरल मैंगो फेस पैक; पाए निखार
अब करियर का अंत करीब, विराट कोहली का छलका दर्द
अब करियर का अंत करीब, विराट कोहली का छलका दर्द
जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से 16.24 करोड़ की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा
जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से 16.24 करोड़ की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा
सिर्फ 60 दिनों तक चीनी से दूरी बनाने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सिर्फ 60 दिनों तक चीनी से दूरी बनाने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
घर बैठे ऐसे करें सिल्क और बनारसी साड़ी की सफाई, बिना ड्राई क्लीनिंग के भी बरकरार रहेगी चमक
घर बैठे ऐसे करें सिल्क और बनारसी साड़ी की सफाई, बिना ड्राई क्लीनिंग के भी बरकरार रहेगी चमक