न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने राष्ट्र को समर्पित की पचपदरा रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पचपदरा में 79,450 करोड़ रुपये की ग्रीनफील्ड रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित की और 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास किया। साथ ही जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और संशोधित उड़ान योजना की भी शुरुआत की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 04 Jul 2026 3:05:14

PM मोदी ने राष्ट्र को समर्पित की पचपदरा रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी किया शिलान्यास

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान दौरे के दौरान बालोतरा जिले के पचपदरा में विकसित देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की आधारशिला भी रखी। ऊर्जा, आधारभूत संरचना और परिवहन के क्षेत्र में इन परियोजनाओं को राजस्थान के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे पचपदरा पहुंचे। यहां उन्होंने रिफाइनरी परिसर के अत्याधुनिक कंट्रोल रूम का दौरा किया और संयंत्र में कच्चे तेल के शोधन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों से विस्तार से बातचीत कर परियोजना की कार्यप्रणाली और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली।

राष्ट्र को समर्पित करने से पहले प्रधानमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की निर्माण यात्रा और विकास को दर्शाने वाली एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी देखी। इसके बाद उन्होंने रिफाइनरी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने लगभग दो घंटे तक रिफाइनरी परिसर का निरीक्षण और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया और सम्मान स्वरूप उन्हें आकर्षक सजावटी 'झरोखा' भेंट किया।

हजारों लोगों की मौजूदगी में हुआ समारोह

रिफाइनरी परिसर में विशेष रूप से तैयार किए गए विशाल गुंबदाकार पंडाल में जनसभा का आयोजन किया गया, जहां करीब 5,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, महिलाएं, युवा और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला।

79,450 करोड़ रुपये से विकसित हुई अत्याधुनिक परियोजना

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में विकसित इस ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की वार्षिक क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन (MMTPA) है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 79,450 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है।

रिफाइनरी परिसर में तेल शोधन और पेट्रोकेमिकल उत्पादन की अत्याधुनिक सुविधाओं को एकीकृत किया गया है। इसकी पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता 2.4 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है। परियोजना का नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0 है, जबकि पेट्रोकेमिकल उत्पादन का अनुपात 26 प्रतिशत से अधिक रखा गया है, जो इसे वैश्विक स्तर की आधुनिक और उच्च दक्षता वाली परियोजनाओं की श्रेणी में शामिल करता है।

जयपुर मेट्रो फेज-2 को भी मिली नई शुरुआत

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से जयपुर मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का शिलान्यास भी किया। 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली यह परियोजना राजधानी जयपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

मेट्रो फेज-2 के तहत प्रह्लादपुरा से तोड़ी मोड़ तक लगभग 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस मार्ग पर कुल 36 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जो सीतापुरा और विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (VKI) सहित शहर के प्रमुख औद्योगिक और रिहायशी इलाकों को बेहतर ढंग से जोड़ेंगे।

प्रमुख क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर मेट्रो नेटवर्क

नई मेट्रो लाइन के शुरू होने के बाद सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, वीकेआई, जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल, एसएमएस स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस परियोजना से राजधानी में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को सुरक्षित, आधुनिक तथा पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि जयपुर मेट्रो के पहले चरण के तहत 11.64 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर 11 स्टेशन पहले से संचालित हो रहे हैं।

जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का भी किया उद्घाटन

राजस्थान दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर से की। सुबह लगभग 10:40 बजे वे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने नए आधुनिक यात्री टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने टर्मिनल की विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।

इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से संशोधित 'उड़ान' (UDAN) योजना का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्थान दौरे के दौरान ऊर्जा, विमानन और शहरी परिवहन से जुड़ी इन परियोजनाओं को राज्य के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?