न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेता प्रतिपक्ष जूली का हमला: NEET पेपर लीक पर मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, केंद्र में पेपर लीक मामलों का ‘शतक’ करीब, जवाबदेही शून्य

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की और कहा कि देश में पेपर लीक मामलों पर सरकार की जवाबदेही पूरी तरह शून्य है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 16 May 2026 2:00:04

नेता प्रतिपक्ष जूली का हमला: NEET पेपर लीक पर मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, केंद्र में पेपर लीक मामलों का ‘शतक’ करीब, जवाबदेही शून्य

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है। जूली का कहना है कि देश में लगातार पेपर लीक के मामले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन जवाबदेही तय करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि आज सत्ता में ऐसे लोग बैठे हैं जो जिम्मेदारी लेने के बजाय उससे बचते नजर आते हैं। जूली ने सवाल उठाते हुए कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आखिर क्यों बनाई गई थी? इसका उद्देश्य यही बताया गया था कि परीक्षा प्रणाली पारदर्शी होगी और पेपर लीक जैसी घटनाएं खत्म होंगी, लेकिन हकीकत इसके उलट दिख रही है। उनके अनुसार, केंद्र सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि जिम्मेदारी तय नहीं हो रही।

‘पेपर लीक पर कार्रवाई सिर्फ दिखावा’ — जूली का आरोप

टीकाराम जूली ने राज्य सरकार के मंत्री मदन दिलावर के बयानों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग यह कहते हैं कि “फोटो खिंच गई तो क्या हुआ” या “पेपर लीक बड़ी बात नहीं है”, तो यह बेहद गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक दर्जन से अधिक भाजपा नेताओं के साथ आरोपी की तस्वीरें सामने आने के बावजूद कार्रवाई में देरी की गई। जूली ने पूछा कि आखिर एफआईआर दर्ज करने में नौ दिन की देरी क्यों हुई और इस देरी के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं।

“माफिया को बचाने की कोशिश क्यों?” — जूली का सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि पेपर लीक मामलों में असली सवाल यह है कि जिम्मेदार कौन है और किसकी जवाबदेही तय की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक माफिया को बचाने की कोशिश की जा रही है और यह भी कहा जा रहा है कि बड़े नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

उन्होंने सवाल किया कि आखिर वह कौन अधिकारी था जिसके पास शिकायत पहुंची और उसके बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जूली ने इसे प्रशासनिक लापरवाही के साथ-साथ राजनीतिक दबाव का भी संकेत बताया।

राजस्थान कानून और जांच पर भी उठाए सवाल

जूली ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक के खिलाफ कड़ा कानून लागू है, जिसमें आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद यदि एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो यह गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि यदि राजस्थान में केस दर्ज होता तो यहां केंद्र से भी सख्त कार्रवाई संभव थी। लेकिन जांच प्रक्रिया को जानबूझकर आगे नहीं बढ़ाया गया, ताकि कुछ लोगों को बचाया जा सके।

NTA और NEET पर भी निशाना

टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार ने जिस NTA को पारदर्शिता और निष्पक्ष परीक्षा के लिए बनाया था, वही संस्था अब सवालों के घेरे में है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीट परीक्षा को लेकर पहले भी सरकार इसे पेपर लीक मानने से इनकार करती रही है।

उन्होंने SOG की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पर संदेह बढ़ता जा रहा है। जूली ने आरोप लगाया कि पूरा मामला गंभीर होने के बावजूद इसे हल्के में लिया जा रहा है, जो देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?