न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

9 किमी लंबी, 200 फीट चौड़ी महल रोड होगी सिग्नल-फ्री, 7 नंबर चौराहे से रामचंद्रपुरा तक बंद होंगे 7 कट, बनेंगे यू-शेप टर्न

जयपुर की महल रोड पर ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। जेडीए 9 किमी लंबी और 200 फीट चौड़ी महल रोड को सिग्नल-फ्री बनाएगा। 7 नंबर चौराहे से रामचंद्रपुरा तक 7 कट बंद कर यू-शेप टर्न विकसित किए जाएंगे, जिससे सफर का समय घटकर 15–20 मिनट रह जाएगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 07 Feb 2026 2:16:46

9 किमी लंबी, 200 फीट चौड़ी महल रोड होगी सिग्नल-फ्री, 7 नंबर चौराहे से रामचंद्रपुरा तक बंद होंगे 7 कट, बनेंगे यू-शेप टर्न

शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। जगतपुरा स्थित महल रोड पर अब यू-शेप ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसके तहत इस पूरे मार्ग को सिग्नल-फ्री बनाया जाएगा। दिल्ली, इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में सफल रहे इस मॉडल को अपनाते हुए जेडीए 7 नंबर चौराहे से रामचंद्रपुरा तक के सभी कट बंद कर नियंत्रित यू-टर्न विकसित करेगा।

ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद जेडीए इस 9 किलोमीटर लंबे और 200 फीट चौड़े रोड कॉरिडोर पर मौजूद सभी सिग्नल हटाएगा। दाएं मोड़ के लिए आगे जाकर यू-शेप टर्न बनाए जाएंगे, ताकि मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक बिना रुके चलता रहे और जाम की स्थिति न बने।

7 सिग्नल हटेंगे, 5 यू-शेप टर्न होंगे तैयार

महल रोड पर फिलहाल 5 सिग्नलयुक्त और 2 बिना सिग्नल वाले कट मौजूद हैं। इस मार्ग से रोज़ाना करीब 1.50 से 2 लाख वाहन गुजरते हैं, जिससे जगतपुरा 7 नंबर चौराहा, एनआरआई चौराहा, अक्षय पात्र और रामचंद्रपुरा क्षेत्र में अक्सर भारी दबाव बन जाता है। सिग्नल पर रुकने की मजबूरी के कारण यहां लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिलता है।

नई व्यवस्था में सीधे जाने वाले वाहनों को कहीं रुकना नहीं पड़ेगा, जबकि बाएं मुड़ने वाले वाहन सहजता से निकल सकेंगे। दाएं मुड़ने के इच्छुक वाहन थोड़ी दूरी आगे जाकर बनाए गए यू-शेप टर्न का उपयोग करेंगे, जिससे ट्रैफिक का प्रवाह बाधित नहीं होगा।

अब 40 मिनट नहीं, सिर्फ 15–20 मिनट में होगा सफर

जेडीए ने यू-शेप ट्रैफिक सिस्टम को लागू करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीपीआर पूरी होते ही टेंडर जारी किए जाएंगे और निर्माण कार्य शुरू होगा। अनुमान है कि अगले 6 से 8 महीनों में यह पूरा सिस्टम विकसित कर लिया जाएगा।

यह मॉडल त्रिवेणी पुलिया से गुर्जर की थड़ी तक बन रही एलिवेटेड रोड के बाद भी लागू किया जाएगा। इसके अलावा ओटीएस चौराहे पर भी इसी तरह की ट्रैफिक व्यवस्था की योजना बनाई जा रही है। वर्तमान में महल रोड पर 9 किलोमीटर की दूरी तय करने में सिग्नल और जाम के कारण 30 से 40 मिनट लग जाते हैं, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यही सफर महज़ 15 से 20 मिनट में पूरा हो सकेगा।

इस बदलाव से होंगे कई बड़े फायदे

कम खर्च में सिग्नल-फ्री ट्रैफिक कॉरिडोर तैयार होगा

रोज़ाना करीब 2 लाख वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी

औसतन 20 मिनट का समय बचेगा

कट बंद होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी

ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण स्तर भी घटेगा

ट्रैफिक बिना रुके स्मूद फ्लो में चलेगा

एक्सपर्ट की राय

पूर्व चीफ अर्बन टाउन प्लानर एच.एस. संचेती के अनुसार, सिग्नल हटने से किसी भी सड़क की कैरिंग कैपेसिटी 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है, क्योंकि वाहनों को बार-बार रुकना नहीं पड़ता। बड़े शहरों में फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड जरूरी हैं, लेकिन हर जगह यही समाधान नहीं हो सकता। यू-शेप ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम जैसे स्मार्ट और कम लागत वाले मॉडल शहरी ट्रैफिक की तस्वीर बदल सकते हैं, बशर्ते इन्हें सही प्लानिंग और सख्त निगरानी के साथ लागू किया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?