न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केंद्रीय मंत्री मेघवाल का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले — कांग्रेस ने कई बार बदला रोजगार योजना का नाम

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा — रोजगार योजना का नाम बदलने का रिकॉर्ड खुद कांग्रेस के पास, वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को मिलेगी मजबूती।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Jan 2026 5:49:33

केंद्रीय मंत्री मेघवाल का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले — कांग्रेस ने कई बार बदला रोजगार योजना का नाम

बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा है कि वीबी जी राम जी योजना ग्रामीण भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अहम साबित होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विज़न को ज़मीनी स्तर पर गति देगी। बुधवार को बीकानेर दौरे पर पहुंचे मेघवाल ने भाजपा संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि इस योजना के बजट में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। उनके मुताबिक, योजना में किए गए सुधारों से पारदर्शिता बढ़ी है और पंचायती राज व्यवस्था—ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद—तीनों स्तरों पर कामकाज की गुणवत्ता को नई मजबूती मिली है।

कांग्रेस के आरोपों पर करारा पलटवार:

योजना का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों पर केंद्रीय मंत्री ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। मेघवाल ने याद दिलाया कि यह योजना पहले रोजगार योजना के नाम से जानी जाती थी, फिर जवाहरलाल नेहरू के नाम पर इसे नया नाम दिया गया। इसके बाद इसे नरेगा कहा गया और अंततः महात्मा गांधी के नाम से जोड़ा गया। उन्होंने सवाल किया कि जब नेहरू के नाम से चल रही योजना का नाम बदला गया था, तब क्या इससे नेहरू जी के सम्मान में कोई कमी आई थी?

28 जनवरी को बीकानेर आएंगे शिवराज सिंह चौहान:

मेघवाल ने जानकारी दी कि भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 जनवरी को बीकानेर पहुंचेंगे। इस दौरान वे कृषि मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आठ अनुसंधान केंद्रों को लेकर भी चर्चा करेंगे। वहीं, एक दिन पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद मेघवाल द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन मेघवाल ने कहा कि वे सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने साफ किया कि आरोपों पर टिप्पणी करना उन्हें जरूरी नहीं लगता।

गोचर भूमि पर फैसला जल्द:


बीकानेर में गोचर भूमि को लेकर चल रहे आंदोलन से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस मुद्दे पर बीकानेर की विधायक और भाजपा के जिला अध्यक्ष मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन बाद फिर से मुख्यमंत्री से चर्चा होगी और जनभावना के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। इस प्रेस वार्ता के दौरान विधायक जेठानंद व्यास, देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया और शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ भी मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल