न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डंपर हादसे के 3 महीने बाद जेडीए की बड़ी कार्रवाई, लोहा मंडी रोड पर 3 किमी तक अतिक्रमण हटाया

डंपर हादसे के तीन महीने बाद जयपुर विकास प्राधिकरण ने लोहा मंडी रोड पर सख्त कार्रवाई करते हुए 3 किलोमीटर तक अतिक्रमण हटाया। 12 घंटे चले अभियान में सड़क चौड़ी कर सुरक्षा बढ़ाने की कोशिश की गई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 07 Feb 2026 2:24:39

डंपर हादसे के 3 महीने बाद जेडीए की बड़ी कार्रवाई, लोहा मंडी रोड पर 3 किमी तक अतिक्रमण हटाया

हरमाड़ा क्षेत्र की लोहा मंडी रोड पर हुए भयावह डंपर हादसे के करीब तीन महीने बाद जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाया है। शुक्रवार को जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने न्यू लोहा मंडी रोड पर व्यापक अभियान चलाते हुए करीब 3 किलोमीटर लंबे हिस्से में सड़क सीमा के भीतर फैले अतिक्रमण को हटाया और मार्ग को चौड़ा किया।

जेडीए अधिकारियों के अनुसार, मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 100 फीट तय है, लेकिन लंबे समय से सड़क के दोनों ओर 15 से 20 फीट तक स्थायी और अस्थायी निर्माण अवैध रूप से मौजूद थे। इन अतिक्रमणों के कारण सड़क संकरी हो गई थी और भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान हादसों का खतरा बढ़ गया था। कार्रवाई के दौरान 5 जेसीबी और पोकलैंड मशीनों की मदद से दुकानों के बाहर बनी सीढ़ियां, रैंप, छज्जे और अन्य संरचनाएं तोड़ी गईं, जिससे सड़क का वास्तविक कैरिज-वे सामने आ सका।

12 घंटे तक चला अभियान, विरोध के बीच हटाया गया अतिक्रमण

अतिक्रमण हटाने के लिए जेडीए का प्रवर्तन दस्ता शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे लोहा मंडी रोड पर पहुंचा। कार्रवाई की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई और कुछ स्थानों पर विरोध भी देखने को मिला। हालात को संभालने के लिए प्रवर्तन शाखा अधिकारी, तहसीलदार, जेईएन और सहायक नगर नियोजक (एटीपी) सहित प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही।

सुबह 9 बजे शुरू हुआ अभियान शाम 7 बजे तक लगातार करीब 12 घंटे चला। इस दौरान सड़क सीमा में बने सभी अवैध निर्माण हटाए गए। उल्लेखनीय है कि पिछले नवंबर में इसी हरमाड़ा लोहा मंडी रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े और चल रहे लोगों को कुचल दिया था। उस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की जान चली गई थी, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उसी घटना के बाद से सड़क को लेकर सुरक्षा उपायों की मांग तेज हो गई थी, जिसके चलते अब जेडीए ने यह सख्त कार्रवाई की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?