न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL सट्टेबाजी पर जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 सटोरिए गिरफ्तार; करोड़ों के लेन-देन का खुलासा, लग्जरी गाड़ियां और मोबाइल जब्त

जयपुर पुलिस ने IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में करोड़ों के लेन-देन का खुलासा हुआ और कई मोबाइल, लग्जरी गाड़ियां व अन्य सामान जब्त किया गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 18 May 2026 7:25:23

IPL सट्टेबाजी पर जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 सटोरिए गिरफ्तार; करोड़ों के लेन-देन का खुलासा, लग्जरी गाड़ियां और मोबाइल जब्त

आईपीएल मैचों का रोमांच जहां देशभर में लोगों के बीच बढ़ता जा रहा है, वहीं इसके साथ ही सट्टेबाजी का अवैध कारोबार भी सक्रिय होता दिख रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दो अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जयपुर में होने वाले मैच से ठीक पहले की गई, जिससे पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

स्पेशल टीम की दबिश, करोड़ों के सट्टे का हिसाब मिला

स्पेशल कमिश्नर (ऑपरेशन) ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि कमिश्नरेट की विशेष टीम ने सांगानेर सदर और मुरलीपुरा थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की। दोनों स्थानों पर आरोपी राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 मोबाइल फोन, एक एलईडी स्क्रीन, सट्टे के लेन-देन से जुड़े चार रजिस्टर और दो लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि रजिस्टरों में करोड़ों रुपये के अवैध सट्टे का पूरा लेखा-जोखा दर्ज था। प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि यह पूरा गिरोह ऑनलाइन एप्स के माध्यम से सट्टेबाजी नेटवर्क चला रहा था।

दुकान के ऊपर कमरे से चल रहा था अवैध सट्टा नेटवर्क

अधिकारियों के अनुसार, सांगानेर सदर थाना क्षेत्र स्थित जेडीए कॉलोनी में सीएसटी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक दुकान के ऊपर बने कमरे में ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालन किया जा रहा है। जब पुलिस ने वहां दबिश दी तो पाया कि आरोपी संगठित तरीके से राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच पर दांव लगा रहे थे।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बुकियों उत्तम सैनी, निरंजन शर्मा और भगवान शर्मा से संपर्क में थे और उन्हीं से “लाइन” लेकर एप के माध्यम से सट्टा चला रहे थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने दुकान के ऊपर बने कमरे को ही अपना ठिकाना बना रखा था। इस कार्रवाई में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, आईटी एक्ट और आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिकारपुरा (जयपुर) निवासी धर्मसिंह चौधरी, रोशन चौधरी, हरि गुर्जर, महेंद्र चौधरी, सांयपुरा (जयपुर) निवासी अजीत चौधरी, राहोली (टोंक) निवासी गिर्राज चौधरी और रणवा की ढाणी (जयपुर) निवासी सूर्यप्रकाश चौधरी शामिल हैं। इनके पास से 15 मोबाइल फोन, चार्जर, कैलकुलेटर, तीन रजिस्टर, दो लग्जरी गाड़ियां, एक बाइक और करीब 1.27 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

घर से ही चला रहे थे सट्टेबाजी का नेटवर्क, दूसरी कार्रवाई में दो गिरफ्तार

दूसरी बड़ी कार्रवाई मुरलीपुरा थाना क्षेत्र के विजयवाड़ी इलाके में एक मकान पर की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां भी ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालन किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान योगेश जैन और संजय जैन को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी सौरभ और अभिषेक नाम के बुकियों से संपर्क में थे और उनके जरिए एप आधारित सट्टेबाजी नेटवर्क चला रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपने घर को ही सट्टेबाजी केंद्र बना रखा था।

पुलिस ने इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, एक एलईडी, जियो फाइबर सेटअप बॉक्स और सट्टे का हिसाब रखने वाला रजिस्टर बरामद किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क के अन्य लिंक खंगाले जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल