न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : खौलते पानी से झुलसी युवती केस में कार्रवाई तेज, आरोपी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर; सरकार उठाएगी इलाज का पूरा खर्च

जयपुर में मोमोज विक्रेता युवती के खौलते पानी से झुलसने के मामले में आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। राज्य सरकार ने पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च उठाने, आर्थिक सहायता देने और परिवार के पुनर्वास के लिए डेयरी बूथ उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 28 Jun 2026 1:32:34

जयपुर : खौलते पानी से झुलसी युवती केस में कार्रवाई तेज, आरोपी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर;  सरकार उठाएगी इलाज का पूरा खर्च

जयपुर। जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में मोमोज बेचने वाली एक युवती के गंभीर रूप से झुलसने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के आरोपित पुलिसकर्मी नरेंद्र को शनिवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं राज्य सरकार ने पीड़िता और उसके परिवार को राहत देते हुए इलाज का पूरा खर्च उठाने, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और आजीविका के लिए डेयरी बूथ आवंटित करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा के दौरान हुई थी घटना

यह घटना 19 जून की शाम करीब 6:45 बजे जगतपुरा स्थित महल रोड पर हुई थी। उस समय मुख्यमंत्री का काफिला प्रस्तावित मार्ग से गुजरने वाला था, जिसके चलते पुलिसकर्मी सड़क किनारे लगे ठेलों को हटवा रहे थे। इसी दौरान मोमोज का कार्ट लगाने वाली 27 वर्षीय रेशु गुप्ता के साथ हादसा हो गया।

पीड़िता की बड़ी बहन खुशबू ने 22 जून को इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कार्ट हटाने के दौरान एक पुलिसकर्मी ने रेशु को जोर से धक्का दिया, जिससे उसका ठेला पलट गया और उस पर रखा खौलता हुआ पानी सीधे उसके शरीर पर गिर गया। इस हादसे में रेशु गंभीर रूप से झुलस गई।

अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दिया भरोसा

मामला सामने आने के बाद नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त ओम कसेरा और उपायुक्त नीलम मीना प्रतापनगर स्थित व्यास अपार्टमेंट में पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

सरकार ने घोषणा की है कि रेशु गुप्ता के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसके अलावा परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि इस कठिन समय में उन्हें राहत मिल सके।

परिवार की आजीविका के लिए मिलेगा डेयरी बूथ

राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार के दीर्घकालिक पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए उन्हें डेयरी बूथ आवंटित करने का भी निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस संबंध में आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे परिवार को स्थायी रोजगार का साधन मिल सके।

पिता के निधन के बाद संभाली थी परिवार की जिम्मेदारी

रेशु गुप्ता ने बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद कई प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, लेकिन सफलता नहीं मिलने और पिता लाल बहादुर गुप्ता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। इसके बाद उन्होंने अपनी बड़ी बहन के साथ मिलकर घर चलाने का निर्णय लिया।

करीब 25 दिन पहले ही रेशु ने महल रोड स्थित कैपिटल हाई स्ट्रीट पर ‘हेल्दी आटा मोमोज’ नाम से अपना छोटा व्यवसाय शुरू किया था। इसी काम के दौरान हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को संकट में डाल दिया।

विभागीय जांच भी हुई शुरू


इस मामले में पुलिस विभाग ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल