न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक और नारायणा हॉस्पिटल का हेल्थ टॉक शो सम्पन्न, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मंत्र

बलविंदर सिंह वालिया ने अस्पताल द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और समाज के लिए ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 22 Jun 2026 10:31:02

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक और नारायणा हॉस्पिटल का हेल्थ टॉक शो सम्पन्न, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मंत्र

जयपुर । स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को बेहतर जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक एवं नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष हेल्थ टॉक शो का आयोजन किया गया। होटल सरोवर प्रीमियर में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों ने हृदय एवं श्वसन रोगों से बचाव, आधुनिक उपचार पद्धतियों और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्यजन, पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक एवं नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में होटल सरोवर प्रीमियर के सभागार में हेल्थ टॉक शो का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तामर स्तोत्र के 26वें श्लोक के सामूहिक पठन तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना तथा लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति सचेत करना था।

कार्यक्रम में नारायणा हॉस्पिटल के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की। श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिल अलवानी ने फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों, उनके कारणों, बचाव के उपायों और समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक अग्रवाल ने हृदय संबंधी रोगों की बढ़ती चुनौतियों, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। दोनों विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

कार्यक्रम में नारायणा हॉस्पिटल जयपुर एवं मुंबई के डायरेक्टर बलविंदर सिंह वालिया, मार्केटिंग हेड विकास शर्मा तथा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव प्रवीण चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में बलविंदर सिंह वालिया ने अस्पताल द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और समाज के लिए ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं विकास शर्मा ने सम्यक ग्रुप द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

समारोह में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अतिरिक्त महासचिव एवं जयपुर रीजन के पूर्व अध्यक्ष राजेश बड़जात्या, जयपुर रीजन अध्यक्ष सुनील बज, सचिव नीरज जैन, सन्मति ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष एवं ‘शाबाश इंडिया’ पत्रिका के प्रधान संपादक राकेश गोदिका सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय श्रीमाल जैन जागृति संस्था की मुख्य कार्यकारिणी, महिला मंडल और युवा मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

अखिल भारतीय श्रीमाल जैन जागृति संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार जैन, संरक्षक जिनेंद्र कुमार जैन, सचिव डॉ. इंद्र कुमार जैन, कोषाध्यक्ष नवल जैन तथा संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई। महिला मंडल की अध्यक्ष पिंकी जैन, सचिव संगीता जैन, कोषाध्यक्ष चंचल जैन एवं अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं युवा मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में “श्रेष्ठ सचिव” का सम्मान प्राप्त करने वाले नवल जैन का विशेष अभिनंदन किया गया। जयपुर रीजन के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर उनकी सेवाओं की सराहना की। साथ ही “बेस्ट मनोरंजन एवं धार्मिक कार्यक्रम” का पुरस्कार प्राप्त करने पर सम्यक ग्रुप को भी सम्मानित किया गया। स्वर संधि अंताक्षरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम के सदस्यों अशोक जैन एवं अंजू अजमेरा को भी सम्मान प्रदान किया गया।

digambar jain social group samyak,narayana hospital jaipur,health talk show,dr harshil alawani,dr deepak agrawal,balwinder singh walia,naval jain,jaipur news,health awareness,jain community,social event,healthcare program,rajasthan news,shrimal jain jagriti sanstha,samyak group jaipur

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय श्रीमाल जैन जागृति संस्था के महिला मंडल एवं युवा मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। जयपुर रीजन अध्यक्ष सुनील बज ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

सम्यक ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. इंद्र कुमार जैन, सचिव नवल जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश शाह, संस्थापक अध्यक्ष महावीर बोहरा, संगठन सचिव सुनील ठोलिया तथा ग्रुप के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम की विशेषता रही। पूरे आयोजन के दौरान स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

कार्यक्रम के समापन पर सम्यक ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. इंद्र कुमार जैन ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के हित में भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्राप्त कर स्वस्थ एवं सुखी जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा