न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात के बनासकांठा में भीषण सड़क हादसा, राजस्थान के 7 लोगों की मौत; इनोवा कार में फंसे शव

गुजरात के बनासकांठा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 7 लोगों की मौत; इनोवा कार और ट्रक की टक्कर के बाद हाईवे पर लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम, पुलिस और राहत दल ने बचाव कार्य शुरू किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 25 Jan 2026 9:52:57

गुजरात के बनासकांठा में भीषण सड़क हादसा, राजस्थान के 7 लोगों की मौत; इनोवा कार में फंसे शव

राजस्थान-गुजरात सीमा पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गुजरात के बनासकांठा जिले में हुई इस दुर्घटना में राजस्थान के 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में से अब तक 6 लोगों की पहचान हो चुकी है। हादसे के कारण हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बनासकांठा में हुए इस भीषण हादसे में राजस्थान के सिरोही और पाली निवासी 7 लोगों की असामयिक मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।

पालनपुर-आबू हाईवे पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा अमीरगढ़ तालुका के इक़बालगढ़ के पास पालनपुर-आबू हाईवे पर हुआ। इस दौरान एक इनोवा कार और एक आयशर ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार मौके पर ही फंस गए। कार पालनपुर से सुमेरपुर की ओर जा रही थी।

हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा जाम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था और इनोवा कार से टकरा गया। टक्कर के बाद इनोवा कार करीब 20 मीटर तक हाईवे पर घसीटती चली गई। दुर्घटना के तुरंत बाद हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत दल ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

7 में से 6 मृतकों की पहचान

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में से 6 की पहचान की जा चुकी है। पाली के फालना निवासी इनोवा चालक प्रकाश कलावंत (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद हुसैन और उनकी पत्नी जिन्नत की भी जान चली गई।

इसके अलावा मृतकों में सिरोही के छावनी गांव शिवगंज निवासी मोहम्मद शरीफ, सिरोही के आबूरोड निवासी दीपक सिंह और पिंडवाड़ा निवासी एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। एक मृतक की पहचान अभी शेष है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में रॉन्ग साइड से आए ट्रक चालक की लापरवाही को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन